
Best Out of Waste Surf Excel Bottle: आप भी कपड़े धोने के लिए लिक्विड सर्फ का इस्तेमाल करते हैं। इसकी हार्ड प्लास्टिक और अच्छे मटेरियल से बनी बोतल को यूज करने के बाद फेंक देते हैं? तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि आप इस बोतल का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। इससे प्लांटर से लेकर ऑर्गेनाइजर तक बना सकते हैं। तो चलिए देर किस बात की आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप सर्फ एक्सेल की बोतल से कई मजेदार और यूजफुल चीजें बना सकते हैं...
सर्फ एक्सेल की पुरानी खाली बोतल को सबसे पहले अच्छी तरह से धोकर सुखा लें, ताकि उसमें सर्फ का कोई भी पार्टिकल ना रहे। अब इससे आप बच्चों के लिए स्टेशनरी होल्डर बना सकते हैं। बोतल को ऊपर से कट करके इसे रंग-बिरंगे कलर में पेंट करें। चाहे तो इसके ऊपर कुछ डिटेलिंग करें। बच्चों की स्टडी टेबल पर इसे रखें और पेन पेंसिल या स्टेशनरी होल्डर के रूप में इस्तेमाल करें।
और पढ़ें- Bisleri Craft DIY: बिसलरी बोतल के ईजी क्राफ्ट, ट्राय करें यूनिक 5 Ideas
सर्फ एक्सेल की पुरानी बोतलों से आप बहुत ही क्यूट और यूनिक प्लांटर बना सकते हैं, जो घर को फ्रेश और नेचुरल लुक देंगे। आप इस तरह से सर्फ एक्सेल की बोतल को बीच से कट करके एक फिश जैसा शेप देकर उसके नीचे प्लांट लगा सकते हैं। या फिर बीच से कट करके अलग-अलग शेप और साइज के प्लांटर बनाएं।
पुरानी सर्फ एक्सेल की बोतल का इस्तेमाल आप नाइट लैंप, लाइट डेकोर या टेबल डेकोरेशन के लिए कर सकते हैं। इसे साफ करके इसके अंदर फेरी लाइट डालकर सुंदर सा नाइट लैंप बनाएं। डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर इसे कट करके शोपीस की तरह भी सजा सकते हैं।
पुरानी बड़ी सर्फ एक्सेल की बोतल को बीच से कट करके इसे सेंड पेपर से इक्वल कर लें। इसमें बच्चों के लिए डॉल हाउस या डॉक्टर रूम का क्रिएटिव और छोटा रूप बनाएं।
अगर आप भी बाथरूम में टूथ ब्रश या शेविंग किट रखने के लिए बाजार से महंगे ऑर्गेनाइजर लेकर आते हैं, तो अब पुरानी सर्फ एक्सेल की बोतल को कट करके आप इस तरह से मिनी ऑर्गेनाइजर बना सकते हैं, फिर इसमें टूथब्रश से लेकर सैनिटरी पैड और शेविंग किट तक रखें।
पुरानी सर्फ एक्सेल की बड़ी बोतल का इस्तेमाल आप बर्ड फीडर के लिए भी कर सकते हैं। बोतल को बीच से काट कर उसमें चिड़ियों के लिए दाना डालें और पेड़ के ऊपर टांग दें। ये पक्षियों को गर्मी में छांव देने के रूप में भी काम आएगा।