
Sweetheart neckline blouse: कई बार ब्लाउज की फिटिंग सही नहीं होने पर पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर परफेक्ट फिटिंग चाहिए तो ब्लाउज के नए डिजाइन को अपनी अलमारी में करें। आप स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के कई पैटर्न ट्राई कर खुद को खूबसूरत दिखा सकती हैं। जानिए फैंसी ब्लाउज पहन कैसे खुद को कैसे एलिगेंट लुक दिया जा सकता है।
एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने मिरर वर्क वाला ब्लाउज पहना है। लहंगे के पैटर्न से ही मैच खत्म हुआ ब्लाउज परफेक्ट फिटिंग दे रहा है। आप स्वीटहार्ट ब्लाउज में डबल स्ट्रैप या फिर हाफ स्लीव ब्लाउज बनवा सकती हैं। ब्लाउज दिखने में काफी फैंसी लगते हैं और हैवी ब्रेस्ट को परफेक्ट लुक देते हैं।
सिंपल साड़ी की चमक अगर बढ़ाना चाहती हैं तो आपको उसके साथ फैशनेबल ब्लाउज भी पहनने पड़ेंगे। आजकल कोर्ड ब्लाउज का फैशन काफी बढ़ गया है। आप व्हाइट कलर के स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज को ट्राई करके देखिए। ऐसे ब्लाउज में डबल स्ट्रैप होती है और साथ ही हल्का एंब्रॉयडरी वर्क भी किया जाता है। गोल्डन पर्ल से सजे ब्लाउज में व्हाइट के साथ फ्लोरल प्रिंट की साड़ी खूब जमेगी।
पर्पल ब्लाउज स्लीव्स में मोर का डिजाइन और कढ़ाई की गई है। स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज फ्रंट में और बैक में यू नेकलाइन डिजाइन क्रिएट किया गया है। साथ ही क्रिस-क्रॉस डोरी दिखने में ब्लाउज को फैंसी बना रही है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.