
Teachers Day Speech Anchoring in Hindi: 5 सितंबर दो देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह उन अध्यापकों को समर्पित है तो केवल किताबों का ज्ञान नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं। अगर आप भी टीचर्स डे के मौके पर गुरुजनों के लिए स्पीच देना चाहते हैं तो औपचारिकता से हटकर यहां देखें 5 यूनिक और दिल छू लेने वाली एंकरिंग स्पीच, जो दमदार स्लोगन के साथ चुनी जा सकती है।
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों आप सभी को नमस्कार।
आज हम यहां उन लोगों को धन्यवाद कहने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं दिया, बल्कि जिंदगी को समझना भी सिखाया। शिक्षक हमारे जीवन के वे दीपक हैं, जो खुद जलकर हमारे रास्तों को रोशन करते हैं।
एक बच्चा जब पहली बार स्कूल जाता है तो उसे अक्षरों से ज्यादा कुछ नहीं पता होता। लेकिन शिक्षक उसकी छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हैं, उसकी प्रतिभा को पहचानते हैं और उसे अपने सपनों पर विश्वास करना सिखाते हैं।
शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारी सफलता के पीछे सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि शिक्षकों का विश्वास भी होता है।
स्लोगन- "किताबें ज्ञान देती है लेकिन शिक्षक उसे ज्ञान को जीवन जीने की कला बनाते हैं"
आज मैं अपने सभी शिक्षकों से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं\ चाहती हूं, आपका धन्यवाद क्योंकि आपने हमें सिर्फ विद्यार्थी नहीं एक बेहतर इंसान बनाने की राह दिखाई। धन्यवाद और शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानाचार्य, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार।
आज मैं एक सवाल से अपनी बात की शुरुआत करना चाहता हूं/ चाहती हूं। अगर हमारे जीवन से हमारे शिक्षक हटा दिए जाएं, तो क्या हमारे सपनों को सही दिशा मिल पाएगी?
शायद नहीं। क्योंकि शिक्षक वह व्यक्ति है जो हमारी मंजिल से पहले हमें रास्ता समझाता है। वह हमारी असफलता देखकर निराश नहीं होता, बल्कि हमें फिर से खड़े होने की हिम्मत देता है। कभी वह दोस्त बनकर समझाता है, तो कभी माता-पिता की तरह चिंता करता है और कभी कठोर होकर हमारी गलतियों सुधारता है।
आज हम सभी अपने शिक्षकों को अलग-अलग तरीके से धन्यवाद कहेंगे, लेकिन मेरे हिसाब से शिक्षक के लिए सबसे खूबसूरत धन्यवाद कोई महंगा उपहार नहीं, बल्कि हमारा अच्छा व्यवहार, हमारी मेहनत और हमारी सफलता है। आज मेरा इतना सा संदेश है-
स्लोगन- "गुरु का हाथ सिर पर हो तो रास्ते आसान हो जाते हैं, गुरु का विश्वास साथ हो तो सब में हकीकत बन जाते हैं।"
आइए आज सिर्फ शिक्षक दिवस न मनायें, बल्कि अपने शिक्षक की उसी को भी याद रखें जो आने वाले वर्षों में हमारे साथ रहेगी। मेरी सभी गुरुजनों को शत-शत नमन, शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें- Teachers Day 2026 Card: शिक्षक दिवस पर बनाएं हैंडमेड कार्ड
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, और मेरे प्यारे दोस्तों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता भी उन्हीं में से एक है। शिक्षक हमें पढ़ाते हैं लेकिन उनके दिए गए संस्कार हमारी किताबों से बाहर भी हमारे साथ रहते हैं, उनकी कही हुईं छोटी सी छोटी बात कई साल बाद भी याद रह जाती है।
आज शिक्षक दिवस पर हम अपने शिक्षकों को उपहार दे सकते हैं, फूल दे सकते हैं, कार्ड दे सकते हैं। लेकिन उनके लिए सबसे खूबसूरत उपहार यही होगा कि हम उनकी मेहनत को अपनी सफलता में बदलें।
इसलिए आज मैं अपने सभी शिक्षकों से कहना चाहता हूं/चाहती हूं-
स्लोगन- आपने सिर्फ पढ़ाया नहीं, आपने हमें आगे बढ़ने का साहस दिया
शिक्षक को सबसे बड़ा सम्मान, उनकी सीख को जीवन में स्थान
आज सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं धन्यवाद।
ये भी पढ़ें- Teachers Day Gift: टीचर्स को दें 10 काम के गिफ्ट, रोज आएंगे इस्तेमाल
सुप्रभात आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित टीचर और मेरे प्यारे भाई बहनों।
हर बच्चे की आंख में कोई ना कोई सपना होता है। कोई डॉक्टर बनना चाहता है कोई कलाकार कोई खिलाड़ी तो कोई वैज्ञानिक। लेकिन उन सपनों को सही दिशा देने का काम हमारे शिक्षक करते हैं। एक शिक्षक हमारी क्षमता पर तब भी विश्वास करता है जब हमें खुद पर विश्वास नहीं होता।
हमारे शिक्षक हमारी सफलता के लिए अपना समय देते हैं, हमारी गलतियों को सुधारते हैं और हमारी छोटी सी उपलब्धि पर भी गर्व महसूस करते हैं। शायद हम उनकी मेहनत का पूरा हिसाब कभी नहीं चुका सकते। लेकिन हम एक चीज जरूर कर सकते हैं, उनकी सीख को अपनी जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं।
स्लोगन- गुरु किसी को जीवन में उतारो, सफलता के हर शिखर को अपना बनाओ।
मेरी सभी शिक्षकों को मेरा सादर नमन धन्यवाद।
सुप्रभात सभी सम्माननीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे दोस्तों।
आज का दिन उन महान व्यक्तियों को समर्पित है, जिनका प्रभाव हमारी जिंदगी पर शायद हमारी कल्पना से भी कहीं ज्यादा है-हमारे शिक्षक।
हम किताबों से बहुत कुछ सीख सकते हैं, इंटरनेट से हजारों जानकारियां पा सकते हैं, लेकिन सही और गलत में फर्क करने की समझ एक अच्छी शिक्षक से ही मिलती है।
एक शिक्षक हमारे भीतर छिपी उसे प्रतिभा को पहचानता है, जिसे शायद हम खुद भी नहीं पहचान पाते। इसलिए शिक्षक दिवस केवल फूल देने या काट देने का दिन नहीं है। यह उसे विश्वास को स्वीकार करने का दिन है, जो हमारे शिक्षकों ने हम पर किया है।
स्लोगन- गुरु का सम्मान ज्ञान का सम्मान, ज्ञान का सम्मान देश का सम्मान।
मैं अपने सभी गुरु जनों को नमन करता/ करती हूं और वादा करता/ करती हूं कि आपकी दी हुई सीख को अपनी जिंदगी में उतरने की पूरी कोशिश करूंगा /करूंगी।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.