Teachers Day Greeting Card: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर टीचर को दें हाथों से बना खास कार्ड। बच्चों के लिए यहां देखें 6 आसान और खूबसूरत कार्ड आइडिया, जिन्हें आसानी से बनाया जा सकता है।
Teachers Day Card Ideas: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन बच्चे जीवन में अध्यापकों के योगदान और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर को कुछ स्पेशल और यादगार देना चाहते हैं तो बाजार से गिफ्ट खरीदने की बजाय हाथों से बना खूबसूरत कार्ड दें। यहां देखें, Easy Card आइडियाज, जिन्हें बच्चे आसानी से बना सकते हैं।
1 ) फ्लावर टीचर डे कार्ड
यह क्लास 2-5 क्लास के बच्चे बना सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आप इस कार्ड को इन स्टेप में बनाएं-
- एक सफेद ड्राइंग शीट पेपर लें
- ऊपर की तरफ कोने में सूरज बनाएं
- रंग-बिंरगे आर्ट शीट को काटकर कलरफुल फूल बना लें
- नीचे की तरफ स्केच पेन से बुक्स बनाएं और एप्पल कटआउट चिपकाएं
- इस आकर्षक बनाने के लिए छोटे-छोटे दिल चिपकाएं
- आखिर में Teacher'S Day Quotes लिखकर गिफ्ट करें
2) टीचर थीम कार्ड
अध्यापक अक्सर नंबर और परीक्षाओं पर फोकस करने की बात करते हैं इसे ही कार्ड में उकेरते हुए आप भी कार्ड बन सकते हैं। यह क्लास 5-8 के बच्चों के लिए बेस्ट है।
- एक व्हाइट आर्ट शीट लें
- नीले पेपर से किनारों का बॉर्डर बनाएं
- ऊपरी हिस्से में रेक्टेंगल बॉक्स बनाकर Happy Teachers Day लिखें
- उस पर छोटे फ्लोरल स्टिकर लगाएं
- अब एक साइड में बड़ी स्केल-पेन पेंसिल कप बनाएं
- दाईं ओर रिपोर्ट कार्ड बनाकर टीचर की मेहनत को दर्शाते हुए प्यारा सा संदेश लिखे।

3) फोल्डेबल कर्टेन स्टाइल कराड्
यह कार्ड बहुत यूनिक है, जिसे पर्दे की तरह फोल्ड किया गया है। कक्षा 4-8 तक के बच्चों के लिए बेस्ट है। कार्ड के खुलने वाले हिस्से पर हैप्पी टीचर डे लिखा है।
- एक A4 साइज का कलरफुल पेपर लें और उसे बीच से मोड़े
- दोनों किनारों को कार्ड के बीच तक ताकि वो शटर जैसा इफेक्ट दें
- फोल्ड किए हुए हिस्से पर स्कैच पेन से शानदार बॉर्डर बनाएं
- कार्ड के ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे दिल बनाकर चंकी लुक दें
- काले पेन से ऊपर के क्लैप पर हैप्पी तो नीचे टीचर डे लिखें
- अंदर सुंदर सा स्लोगन लिखकर टीचर को बधाई दें
4) हैंगिंग हार्ट्स स्टाइल
क्लास 1-4 के बच्चों के लिए Easy Card Idea है। जिसे बनाने के लिए सिंपल सी शीट का यूज किया है, साथ में छोटे-छोटे दिल स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।
- एक व्हाइट कार्ड या पेपर शीट लें
- कार्ड के ऊपर नीले रंग की पट्टी चिपकाएं
- कार्ड के बीच में एक नीले रंग का गोला बनाएं
- अंदर बड़े अक्षरों में टीचर डे विशेज लिखें
- नीले घेरे के चारों ओर छोटे-छोटे रंगीन दिल बना दें
- अब सर्किल के नीचे से तीन लटकी हुई डोरिया बनाएं
- हर डोरी के अंत में दिल आकार के फूल बनाकर सजा दें

5) कलरफुल ग्रीटिंग कार्ड
- प्राइमरी क्लास के बच्चों के लिए यह ग्रीटिंग कार्ड बेस्ट है, जिसे पेंसिल, मोम या फिर पेंसिल कलर से बनाया जा सकता है।
- सफेद पेपर वाली शीट लें
- मनपसंदीदा कलर से तिरछी रंग-बिरंगी पट्टियां बनाएं
- अब 3 सर्किल काटकर सफेद पेपर पर ड्रा करके पट्टियों पर चिपकाएं
- गोलों के अंदर पेन से टीचर्स डे की शुभकामनाएं लिखें
6) सिंपल कार्ड आइडिया
यह बहुत आसान कार्ड है, जिसे आप कलरपुल पेंसिल कलर की मदद से तैयार कर सकते हैं। यह 1-2 कक्षा के बच्चों के लिए बेस्ट है।
- सिंपल ड्राइंग पेपर लें
- कार्ड के ऊपर और नीचे रंगों से रेनबो जैसी पट्टियां बनाएं
- पेंसिल में पीला रंग भरें और आगे के हिस्से को नुकीला करके काला-नारंगी शेड दें
- पेंसिल के साफ अक्षरों में शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं लिखें


