
Pets Care And Diet In Summer. गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जिनके भी घरों में पेट्स हैं, उन्हें उनकी खास देखभाल करनी चाहिए। जिस तरह से हम गर्मियों में खुद की देखभाल करते है उसी तरह से पेट्स का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है। गर्मियों में पेट्स को हीटस्ट्रोक से तो बचाना ही चाहिए, साथ ही इनके खानेपीने पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। गर्मियों में इन्हें कितना और क्या-क्या खिलाना चाहिए, इसपर फोकस होना चाहिए। आइए, जानते हैं गर्मियों में पेट्स की डाइट और देखभाल के बारे में कुछ खास टिप्स...
गर्मियों में पेट्स की खुराक पर खासा असर पड़ता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत होती है ताकि गर्मी के कारण उनका पेट खराब न हो। गर्मियों में पेट्स में डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम होने की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में इनके न्यूट्रिशन और एनर्जी पर ध्यान देनी की जरूरत होती है।
अपने पेट्स को बैलेंस्ड और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट दें। मार्केट में कई तरह के पेट्स फूड अवेलेबल हैं, जिनमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इससे उन्हें हीट स्ट्रैस से बचाया जा सकता है। साथ ही आपको डॉक्टर्स से सलाह भी लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें… इन 4 फिल्मों में नजर आएंगे Shahid Kapoor, 2025 में नहीं होगी कोई रिलीज
अपने पेट्स को आप जब सबसे ठंडा वक्त हो उस समय खाना दें और धीरे-धीरे उनके खाने का समय बढ़ाते जाएं। इसके साथ ही आप उनके रोजमर्रा की जरूरतों पर भी ध्यान दें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पेट्स को जरूरत के हिसाब से खाना मिला है या नहीं। पर्याप्त खाना मिलने से वे दिनभर फ्रेश रहेंगे।
पेट्स के लिए गर्मियों में तरबूज खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती और इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीजेंट के गुण भी होते हैं। गर्मियों में ये पेट्स की हेल्थ को ठीक रखने में मदद करता है। इसके साथ ही पेट्स को आप नारियल पानी भी दे सकते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
वेट ग्रेवी भी आप अपने पेट्स को दे सकते हैं। ये भी एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। ये पेट्स को हाइड्रेट रखने का काम करती हैं। ये पेट्स की हेल्थ के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही हीटस्ट्रोक से भी बचाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें...
3 सुपररस्टार-जबरदस्त कहानी, वो फिल्म 28 साल बाद फिर हो रही रिलीज, मचेगा BO पर गदर
Divya Bharti की वो 9 अधूरी फिल्में, जिसे दूसरी हीरोइनों ने किया पूरा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.