ऐश्वर्या श्योराण
ऐश्वर्या श्योराण भी अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। वह राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली है। वह पहले मॉडलिंग किया करती थी, लेकिन फिर सिविल सर्विस का एग्जाम दिया और अपने पहले प्रयास में 93 वां स्थान हासिल किया। बता दें कि 2014 में ऐश्वर्या ने क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश के फाइनल में जगह बनाई और 2016 में फेमिना मिस इंडिया में तीसरे स्थान पर रहीं।