यह है दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मॉडल, एक-एक को मिलते हैं अरबों रुपए

Published : Mar 12, 2023, 11:28 AM IST

लाइफस्टाइल : मॉडलिंग की दुनिया जितनी खूबसूरत नजर आती है, उतनी ही मेहनत और जज्बा इसके लिए जरूरी है। पूरी दुनिया में ये सबसे कठिन पेशों में से एक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मॉडल्स के बारे में...

PREV
110

केंडल जेनर
केंडल जेनर दुनिया की सबसे मशहूर मॉडलों में से एक है। उनकी कुल संपत्ति करीब 40 मिलियन डॉलर (लगभग 3,27,86,20,000 रुपए) है। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और खूब  सफलता हासिल की। वह कई इंटरनेशनल वोग शूट में भी दिखाई दी हैं।

210

रोज़ी हंटिंगटन-व्हाइटली
रोज़ी हंटिंगटन-व्हाइटले की कुल संपत्ति $32 मिलियन (लगभग 2,622,896,000 रुपए)है। हालांकि, अब वह मॉडलिंग की दुनिया छोड़ चुकी हैं और कई सारे बिजनेस रन कर कर रही हैं।
 

310

गिसेले बुंडचेन
गिसेले कैरोलीन बुंडचेन एक ब्राज़ीलियाई फैशन मॉडल हैं। हालांकि, अब वो रिटायर हो चुकी हैं, लेकिन 2007 में वह दुनिया में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली मॉडलों में से एक रही है। मॉडलिंग के अलावा उन्होंने द डेविल वियर्स परदा और टैक्सी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

410

कारा डेलेविंगने
कारा डेलेविंगने ने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की और उनकी कुल संपत्ति $31 मिलियन (कुल 2,540,930,500 रुपए) है। मॉडलिंग के साथ वो कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

510

एड्रियाना लीमा
एड्रियाना लीमा एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है जिसकी कुल संपत्ति $30 मिलियन (2,458,965,000 रुपए) है जो सबसे लंबे समय तक चलने वाली मॉडल में से एक थी और सबसे फेमस विक्टोरिया सीक्रेट एंजल के रूप में नॉमिनेट किया गया था।

610

जीजी हदीद
जीजी हदीद एक अमेरिकी मॉडल और फैशन आइकन हैं। उनकी नेट वर्थ $20 मिलियन (1,639,310,000 रुपए) है और उन्होंने हाल ही में Frankie's Bikinis के साथ एक बिकिनी कलेक्शन भी लॉन्च किया है।

710

बेला हदीद
बेला हदीद एक अमेरिकी मॉडल हैं। उनकी कुल संपत्ति $ 19 मिलियन है। 2016 में उन्हें Model.com के लिए मॉडल ऑफ द ईयर भी चुना गया था।

810

जोन स्मॉल
जोन स्मॉल रोड्रिग्ज एक प्यूर्टो रिकान सुपर मॉडल और अभिनेत्री हैं। 19 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वो दुनिया की हाई पेड मॉडलों में से एक हैं। वह एस्टी लॉडर कॉस्मेटिक्स को रिप्रेजेंट करने वाली पहली लैटिना मॉडल हैं।

910

लियू वेन
लियू वेन विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में चलने वाली पहली चाइनीज मॉडल हैं और फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली एशियाई मॉडल थीं। उनकी कुल संपत्ति 19 मिलियन डॉलर हैं।

1010

क्रिसी टेगेन
क्रिस्टीन डायने टेगेन उर्फ क्रिसी टेगेन एक अमेरिकी मॉडल और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उनकी कुल संपत्ति $ 39 मिलियन (3,196,654,500 रुपए) हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories