
Mahua Moitra Wedding:भारतीय राजनीति की तेजतर्रार नेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 50 की उम्र में उन्होंने पूर्व बीजू जनता दल (BJD) सांसद पिनाकी मिश्रा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस दौरान उन्होंने शादी के जोड़े के रूप में साड़ी को चुना।
जर्मनी के निजी समारोह में महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा का हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि शादी 3 मई को हुई। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो पारंपरिक साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में नजर आ रही हैं, और उनके चेहरे पर एक हल्की मुस्कान है।
गोल्डन साड़ी को चुना जोड़े के रूप में
टीएमसी सांसद ने नई जिंदगी की शुरुआत के लिए गोल्डन सिल्क साड़ी चुना। साड़ी के बॉर्डर हल्का ब्राउन टच दिया गया था। वो साड़ी में ग्रेसफुल लुक दे रही थी। अब शादी है तो ज्वेलरी तो बनती है। महुआ ने साड़ी के साथ गोल्ड की ज्वेलरी चुनी। उन्होंने मांगटीका, इयररिंग्स और नेकलेस को साड़ी के साथ पेयर किया।व्हाइट मोती से बने चोकर को भी गले में सजाया था।
मिनिमल मेकअप में खूब खिलीं महुआ
महुआ मोइत्रा ने साड़ी के साथ लाइट मेकअप किया था और हाफ पोनीटेल बनाकर लुक को कंप्लीट किया था। चेहरे पर नई नवेली दुल्हन की तरह मुस्कान नजर आ रही थी। महुआ मोइत्रा की यह सीक्रेट वेडिंग और उनका साड़ी लुक उनके ट्रेडिशनल परिधान को लेकर प्रेम दिखाता है।
बता दें कि महुआ को साड़ी से बहुत ज्यादा लगाव है। उनके पास एक से बढ़कर एक साड़ी डिजाइंस है। सांसद से लेकर सड़क तक उन्हें साड़ी में देखा जा सकता है।
50 की उम्र में भी फिट रहने वाली महुआ को सन ग्लास का भी बहुत शौक है। साड़ी के साथ वो गॉगल्स पहनना पसंद करती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक चश्मे का कलेक्श है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.