
Korean Glass Skin: कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने का सपना हर लड़की देखती है। लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बावजूद कोरियन जैसी चमकदार त्वचा नहीं मिल पाती। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा बेहद चमकदार हो जाएगी। आप इस जेल को घर पर ही बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं और कोरियन जैसी ग्लास स्किन पा सकते हैं। चमक के साथ-साथ यह जेल आपकी त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करेगा और त्वचा को स्वस्थ बनाएगा। तो आइए जानते हैं कि आप इस जेल को कैसे बना सकते हैं।
चुकंदर - 1
गुलाब जल - 1 चम्मच
एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
ग्लिसरीन - 1 चम्मच
सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे निकालकर किसी बर्तन में रख लें।
ये भी पढ़ें- Stain removal from clothes: कम वक्त में साफ होंगे दाग, यहां देखें बिल्कुल ईजी ट्रिक्स
अब चुकंदर के पेस्ट को छानकर एक बर्तन में इसका जूस अच्छे से निकाल लें।
अब फेस जेल तैयार करने के लिए चुकंदर के जूस में 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
ये भी पढ़ें- चेहरे के लिए कितना सुरक्षित है क्लींजर वाइप्स, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अब तैयार फेस जेल को एक बोतल में भरकर रख लें और रात को सोने से पहले नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
ये भी पढ़ें- बाथरूम में ये चीज़ें रखते समय सावधानी बरतें, बीमारी का बन सकता है घर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.