
How to Remove Stain for Clothes: सफेद कपड़े हो या फिर घर वाले अक्सर किसी न किसी वजह से दाग लग ही जाता है। कुछ दाग तो इतने जिद्दी होते हैं जो लाखों जद्दोजहद के बाद भी नहीं जाते हैं। आप भी अक्सर दाग लगे कपड़ों को फेंक देते हैं तो ये आदत बदलने का वक्त आ गया है। दरअसल, हम आपके लिए कुछ ऐसी ट्रिक्स लाये हैं तो सफेद क्या हर महंगे फैब्रिक से दाग मिनटों में हटा देंगे। साथ ही इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी तो चलिए जानते हैं उन हैक्स के बारे में-
ये भी पढ़ें- चेहरे के लिए कितना सुरक्षित है क्लींजर वाइप्स, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कपड़ों में दाग लग गया है और इससे छुटकारा चाहिए तो एक टब में पानी गरम कर लें। उसमें कास्टिंग सोडा डालें। बता दें, खाने वाले सोडा से कास्टिक सोडा अलग होता है। इसका इस्तेमाल केवल कपड़े धोने के लिए किया जाता है। कास्टिंग सोडा का जब भी यूज करें हाथों को दूर रखें। इसके लिए खास ग्लफ्स पहनें। कास्टिक सोडा हाथों को नुकसान पहुंचाता है इसलिए बच्चों को भी इससे दूर रखें।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin के लिए ड्राई ब्रशिंग, जानें 7 कमाल फायदे
अब पानी का झाग बिल्कुल तैयार है। इसमें कपड़े डालें। कपड़े डालते वक्त हाथ की जगह चिमटे या फिर लकड़ी का यूज करें। धीरे-धीरे इसे भीगाकर 60 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर दाग ज्यादा हैं तो इसे दो घंटे तक भिगोकर छोड़ दें। अब आई धोने की बारी। इसे वॉश में हाथों का यूज नहीं होगा। आप इसे वॉशिंग मशीन में धुलने की रख दें। इसे रगड़ना बिल्कुल भी नहीं है। बस आप इसे हल्के पानी से धोकर फैला दें। ये ट्रिक ईजी होने के साथ बहुत काम की है। जो हर गंदे के कपड़े के दाग मिनटों में साफ कर देगी।
ये भी पढ़ें- Red Line on Medicine Wrapper Meaning: आपको पता है क्या है गोली के पैकेट पर लाल लकीर और कोड का मतलब?
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.