
Broken Umbrella Reuse: बारिश के मौसम में अक्सर एक-दो बार इस्तेमाल करने के बाद ही कई छतरियां खराब या टूट जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आपके घर में भी पुरानी या टूटी हुई छतरी पड़ी है, तो उसे कूड़ेदान में डालने की बजाय शानदार DIY प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपकी छतरी का कपड़ा खराब हो गया है, लेकिन उसका फ्रेम सही है, तो उसे कपड़े सुखाने वाले हैंगर में बदल सकते हैं। सबसे पहले छतरी का कपड़ा निकाल दें और केवल फ्रेम को रखें। अब इसमें चारों तरफ कपड़े की क्लिप लगा दें और इसे बालकनी, छत या आंगन में टांग दें। यह हल्के कपड़े, रुमाल, मोजे और बच्चों के कपड़े सुखाने के लिए एक शानदार और स्पेस-सेविंग आइडिया है।
और पढे़ं- कबाड़ में न बेचें पुराना छाता, 4 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
पुरानी छतरी आपके पौधों को तेज धूप, ज्यादा बारिश और ठंडी हवाओं से बचाने में भी काम आ सकती है। इसके लिए गमले के बीच में छतरी को मजबूती से लगाएं और जरूरत के अनुसार खोल दें। इससे नाजुक पौधों को शेड मिलेगा और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होगी।
अगर आपके पास रंग-बिरंगी छोटी छतरियां हैं, तो उन्हें दीवार पर सजाकर एक यूनिक डेकोर तैयार किया जा सकता है। आप इन्हें लिविंग रूम, बालकनी या बच्चों के कमरे की सीलिंग पर अलग-अलग पैटर्न में लगा सकते हैं। अगर छतरी सादी है, तो उस पर पेंट, फ्लोरल आर्ट या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाकर उसे और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।
घर को कोजी और मॉडर्न लुक देने के लिए पुरानी छतरी के अंदर LED फेयरी लाइट्स लगाएं और उसे छत से लटका दें। यह बेडरूम, बालकनी, कैफे कॉर्नर या पार्टी डेकोरेशन के लिए शानदार ऑप्शन है। कम खर्च में ये DIY आइडिया आपके घर को आर्टिस्टिक और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक देता है।
अगर आपके घर में डॉग, कैट या अन्य पालतू जानवर हैं, तो पुरानी छतरी से उनके लिए छोटा शेड तैयार किया जा सकता है। इसे बाहर या गार्डन में लगाकर हल्की धूप और बारिश से उन्हें बचाया जा सकता है। ये उनके लिए कंफर्ट और सेफ जगह बनाने का आसान तरीका है।
1. क्या टूटी हुई छतरी का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, पुरानी या टूटी छतरी से कपड़े सुखाने का हैंगर, प्लांट शेड, वॉल डेकोर और फेयरी लाइट लैंप बनाएं।
2. पुरानी छतरी से घर की सजावट कैसे करें?
रंगीन छतरी को दीवार पर हैंग करें, उस पर पेंटिंग करें या फेयरी लाइट्स लगाएं।
3. क्या पुरानी छतरी गार्डन में उपयोगी हो सकती है?
बिल्कुल, इसे पौधों के लिए शेड या पालतू जानवरों के लिए छोटा शेल्टर बनाएं।