
पिता हमारे जीवन के पहले हीरो होते हैं। बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाने से लेकर हर मुश्किल समय में साथ खड़े रहने तक, एक पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं। ऐसे में फादर्स डे एक खास मौका है जब आप उन्हें बता सकती हैं कि वे आपके लिए कितने इंपोर्टेंट हैं। अगर आप एक बेटी हैं और अपने पापा के लिए कोई खास गिफ्ट खरीदना चाहती हैं, लेकिन आपका बजट केवल 1000 रुपये तक है, तो चिंता की बात नहीं है। बजट चाहे छोटा हो या बड़ा, अगर गिफ्ट दिल से दिया जाए तो उसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। आज बाजार में कई ऐसे गिफ्ट ऑप्शन मौजूद हैं जो कम कीमत में भी आपके प्यार और सम्मान को खूबसूरती से जाहिर कर सकते हैं। यहां जानें 1K बजट में मिलने वाले 7 शानदार फादर्स डे गिफ्ट आइडियाज।
अगर आपके पापा चाय या कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो एक पर्सनलाइज्ड मग उनके लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। आप मग पर उनकी फोटो, कोई प्यारा मैसेज या "Best Dad Ever" जैसी लाइन प्रिंट करवा सकती हैं। हर सुबह जब वे उस मग में चाय या कॉफी पिएंगे, तो उन्हें आपकी याद जरूर आएगी। यह गिफ्ट इमोशनल होने के साथ-साथ रोजाना यूज में भी आता है।
और पढ़ें - Home Decor Ideas: 500 Rs में घर को लग्जरी लुक देने के डेकोर आइडिया
पिता और बेटी के रिश्ते की सबसे खूबसूरत यादों को फोटो फ्रेम में सजाकर गिफ्ट करना एक बेहतरीन आइडिया है। आप बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों का एक छोटा कोलाज तैयार करवा सकती हैं। यह गिफ्ट न केवल घर की शोभा बढ़ाएगा बल्कि हर बार देखने पर उन्हें आपकी यादों से जोड़ देगा।
एक स्टाइलिश और अच्छी क्वालिटी का वॉलेट लगभग 500 से 1000 रुपये के बजट में आसानी से मिल सकता है। चूंकि पर्स एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति रोज करता है, इसलिए यह एक उपयोगी और क्लासिक गिफ्ट माना जाता है। आप ऐसा डिजाइन चुन सकती हैं जो सिंपल, एलिगेंट और लंबे समय तक चलने वाला हो।
अगर आपके पापा को पढ़ने का शौक है, तो उनकी पसंद की कोई किताब या मोटिवेशनल डायरी गिफ्ट करना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। अच्छी किताबें न केवल एंटरटेनमेंट करती हैं बल्कि नई सोच और इंस्पिरेशन भी देती हैं। इसके साथ एक छोटा-सा हाथ से लिखा नोट जोड़ दें, तो गिफ्ट और भी खास बन जाएगा।
और पढ़ें - Vanity Corner Ideas: वैनिटी कॉर्नर DIY Ideas, 2K में गर्ल्स बनाएं मेकअप एरिया
आजकल इनडोर प्लांट्स काफी ट्रेंड में हैं। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या पीस लिली जैसे पौधे कम देखभाल में भी अच्छे रहते हैं और घर की हवा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यदि आपके पापा को गार्डनिंग पसंद है या वे नेचर के करीब रहना पसंद करते हैं, तो यह एक यूजफुल और यादगार गिफ्ट हो सकता है।
छोटा लेकिन बेहद खास गिफ्ट देना चाहती हैं, तो पर्सनलाइज्ड की-चेन एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप पिता का नाम, फोटो या कोई खास तारीख उकेरवा सकती हैं। यह बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ भावनात्मक मूल्य भी रखता है और रोजमर्रा की जिंदगी में काम भी आता है।
महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा दिल को छूने वाली चीजें अक्सर हाथों से बनाई गई होती हैं। आप अपने पापा के लिए एक खूबसूरत हैंडमेड लेटर लिख सकती हैं जिसमें अपनी इमोशन जाहिर करें। इसके अलावा एक छोटा DIY गिफ्ट बॉक्स तैयार करके उसमें चॉकलेट्स, फोटो और छोटे-छोटे मैसेज रख सकती हैं। यकीन मानिए, यह गिफ्ट किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा खास महसूस होगा।