
ट्रैवल डेस्क। 2024 खत्म होने वाला है और 2025 की शुरुआत होने वाली है। वैसे तो हर साल भारत में करोड़ों पर्यटक आते हैं लेकिन आज हम आपको भारत की उन 10 डेस्टिनेशंस के बारे में बताएंगे जो एडवेंचर के लिहाज से खूब पसंद की गईं। यहां पर न केवल भारतीय टूरिस्ट बल्कि विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा लगा रहा। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इन जगहों की खूब चर्चा हुई। तो चलिए बिना देरी के उन जगहों के बारे में जानते हैं।
ऋषिकेश में भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग पॉइंट है।यह जगह एडवेंचर्स लवर के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का भी मजा उठा सकते हैं।
लाइफ में दोस्तों के साथ एक बार मनाली जाने का सपना हर कोई देखता है। अगर आप एडवेंचर लवर है तो मनाली का दीदार जरूर करें। यहां पर आप घने जंगलों, बहती नदियों के बीच कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। जिनमें सोलंग वैली की पैराग्लाइडिंग, रिवर ड्राफ्टिंग ट्रैकिंग और स्कीइंग शामिल है।
समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित लेह लद्दाख एक दुर्गम स्थल है। जो एडवेंचर लवर के लिए 2024 में पहली पसंद बना ।अगर आप भीड़भाड़ से हटकर कुछ अलग देखना चाहते हैं तो लेह लद्दाख जरूर जाएं। यहां पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क होने के साथ ही बाइक ट्रिप, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी चीजों का मजा उठाया जा सकता है।
बर्फीली पहाड़ियों से घिरी मेचुका वैली एडवेंचर प्रेमियों को खूब भाई। 2024 में यहां कई ट्रेवल्स पहुंचे। वैसे तो यह बहुत ऑफबीट डेस्टिनेशन है लेकिन अगर आप हाइकिंग और माउंटेन बाइकिंग का शौक रखते हैं तो यहां पर जरूर आना चाहिए।
सफेद रेत और नीले समंदर के लिए अंडमान निकोबार हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर 2024 में खूब पॉपुलर हुआ तो वहीं रोमांस प्रेमियों के लिए भी यह जगह किसी स्वर्ग से काम नहीं है। यहां पर आप स्कूबा डाइविंग इस स्नॉर्कलिंग सी वॉकिंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा उठा सकते हैं।
स्पीति वैली दुर्गम जगह है जो साल के 12 महीने बर्फ से ढकी रहती है। इसे बर्फीला रेगिस्तान भी कहा जाता है। अगर आप एडवेंचर के साथ एकांत तलाश रहे हैं तो यहां पर आ सकते हैं। इस जगह पर आपको माउंटेन बाइकिंग का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, आप यहां पर काफी दूर तक ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।
कुर्ग साउथ इंडिया का पॉपुलर डेस्टिनेशन है जो अपनी हरी भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां पर एडवेंचर्स की भी कमी नहीं है। अगर आप राफ्टिंग और ट्रैकिंग पसंद करते हैं तो यहां आ सकते हैं। इसके अलावा व्हाइट वॉटर ड्राफ्टिंग जिप लाइनिंग और कैंपिंग जैसी सुविधाएं भी यहां मिल जाएंगी।
2024 में औली भारत का उभरता हुआ स्किंग डेस्टिनेशन बनकर उभरा। यहां से आप बर्फीली वादियों का शानदार नजारा उठा सकते है। इसके अलावा स्नोबोर्डिंग भी औली की प्रमुख एडवेंचर एक्टिविटी है। यहां पर आप गोलसेन बुग्याल की ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।
बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग की राजधानी कहा जाता है। जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। अगर आप हिमालय की वादियों में उड़ान भरना चाहते हैं और एडवेंचर का अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर ट्रैकिंग की भी सुविधा मिलती है।
2024 में लक्षद्वीप खूब चर्चा में रहा। अगर आप मालद्वीप का मजा भारत पर लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप जरूर जाए। यह क्रिस्टल साफ पानी के लिए जाना जाता है। यहां पर स्कूबा ड्राइविंग, डीप सी फिशिंग. सेलिंग और स्नर्कलिंग जैसे कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- December Travel: फ्लाइट को कहें बाय ! अब इस ट्रेन से करें 13 देशों के दर्शन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.