Ceiling Decor Ideas: क्या आपका लिविंग रूम साधारण दिखता है? क्या आप बेडरूम को लग्जरी होटल जैसा मेकओवर देना चाहते हैं? 2026 में ट्रेंड कर रहे ये Ceiling Decor Ideas देखें जो घर के लिए रहेगा बेस्ट?
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग अक्सर फर्नीचर, दीवारों और फ्लोरिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन सीलिंग डेकोर भी इंटीरियर का एक अहम हिस्सा है। साल 2026 में मॉडर्न और लग्जरी लुक पाने के लिए ये 5 Ceiling Decor Ideas ट्रेंड में हैं। सही सीलिंग डिजाइन न केवल कमरे की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि उसे बड़ा, रोशन और प्रीमियम भी दिखाता है। अगर आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम को होटल जैसा शानदार लुक देना चाहते हैं, तो ये ट्रेंडिंग सीलिंग डिजाइन आपके लिए साबित हो सकते हैं।
29
फॉल्स सीलिंग विद कोव लाइटिंग
कोव लाइटिंग के साथ फॉल्स सीलिंग 2026 के सबसे पॉपुलर डिजाइन में से एक है। कवर LED लाइट्स सीलिंग को सॉफ्ट और एलीगेंट ग्लो देती हैं, जिससे पूरा कमरा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है।
39
वुडन पैनल सीलिंग
नेचुरल और वार्म एंबियंस पसंद करने वालों के लिए वुडन पैनल सीलिंग शानदार ऑप्शन है। लकड़ी की टेक्सचर कमरे को क्लासी लुक देती है और मॉडर्न इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
49
जियोमेट्रिक पैटर्न सीलिंग
स्क्वायर, हेक्सागन और अन्य जियोमैट्रिक शेप वाले डिजाइन पॉपुलर हो रहे हैं। ये स्टाइल कमरे में यूनिक विजुअल इफेक्ट बनाता है और मॉडर्न डेकोर को नया लुक देता है।
59
मिरर फिनिश सीलिंग
छोटे कमरों को बड़ा दिखाने के लिए मिरर फिनिश सीलिंग बेस्ट ऑप्शन है। इसकी रिफ्लेक्टिव बेस कमरे में रोशनी बढ़ाती है और स्पेस को अधिक ओपन लुक देती है।
69
3D सीलिंग डिजाइन
3D टेक्सचर और पैटर्न वाली सीलिंग घर को लग्जरी होटल जैसा लुक देती है। यह डिजाइन खासतौर पर लिविंग रूम और मास्टर बेडरूम में अट्रैक्टीव लुक देता है और तुरंत ध्यान खींचता है।
गोल्ड, ब्रॉन्ज और सिल्वर टोन वाले मेटैलिक एक्सेंट 2026 में काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ये सीलिंग को रॉयल टच देते हैं और कमरे की ओवरऑल एलिगेंस को बढ़ाते हैं।
89
फ्लोर-टू-सीलिंग लाइट इंटीग्रेशन
स्मार्ट लाइटिंग के बढ़ते चलन के साथ सीलिंग में इंटीग्रेटेड लाइट डिजाइन भी पॉपुलर हो रहे हैं। यह टैकनीक कमरे को मॉडर्न, क्लासी और स्टाइलिश बनाती है।
99
मिनिमलिस्ट व्हाइट सीलिंग
सिंपल लेकिन एवरग्रीन लुक चाहने वालों के लिए मिनिमलिस्ट व्हाइट सीलिंग बेस्ट ऑप्शन है। साफ लाइनों और हल्के रंगों के साथ ये डिजाइन किसी भी इंटीरियर थीम में आसानी से फिट हो जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.