सफेद बाल आने से पहले कोई चेतावनी शरीर नहीं देती है, वो अचानक बालों में दिखने लगते हैं। बालों के अंदर जब यह निकलते हैं, तो हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब फ्रंट पर यह दिखाई देती है, तो फिर चिंता बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए हेयर डाई, कलर शैंपू या फिर महंगे ट्रीटमेंट्स कराने लगते हैं। लेकिन यह बालों को डैमेज भी करते हैं और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। लेकिन अगर वक्त से पहले ध्यान दें, तो सफेद बालों को ना सिर्फ आने से रोका जा सकता है, बल्कि इसकी रफ्तार को भी धीमा किया जा सकता है। इसके लिए शैंपू में बस एक तेल मिलाना होगा। आइए बताते हैं इसके बारे में।