Bird Friendly Garden Tips:बगीचे में पक्षियों को आकर्षित करने के लिए कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए? पक्षियों के लिए बर्ड फीडर में क्या-क्या दाना रखा जा सकता है? बगीचे में पक्षियों की संख्या बढ़ाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

अगर आप अपनी बालकनी की गार्डन या फिर घर के बाहर स्थित गार्डन में कलरफुल पक्षियों का झुंड देखने की चाहत रखते हैं, तो फिर उन्हें अट्रैक्ट करने के लिए कुछ उपाय करने होंगे। क्योंकि पक्षियों की मधुर चहचहाहट माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इससे नेचर के करीब होने का एहसास भी होता है। तो चलिए बताते हैं कुछ उपाय जिससे आप पक्षियों को गार्डन में आकर्षित कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पक्षियों के लिए रखें साफ पानी

पानी पक्षियों की सबसे जरूरी जरूरतों में से एक है। वे इसका उपयोग पीने और नहाने दोनों के लिए करते हैं। अपने बगीचे में एक उथला बर्तन या बर्ड बाथ रखें और उसमें हमेशा साफ पानी भरकर रखें। पानी के बर्तन में छोटे पत्थर रखने से पक्षियों को बैठने में आसानी होती है। एक बर्ड जब गार्डन में आएगा और पानी रखा देखेगा तो वो दूसरे को भी बुलाएगा और धीरे-धीरे पक्षियों का आना शुरू हो जाएगा।

दाना-पानी की व्यवस्था करें

पक्षी हमेशा भोजन की तलाश में रहते हैं। आप उनके लिए बाजरा, चावल, सूरजमुखी के बीज या छोटे मेवे रख सकते हैं। फीडर को बगीचे के किसी शांत कोने में रखें, जहां पक्षी बिना डर के भोजन कर सकें। ध्यान रखें कि दाना हमेशा ताजा हो।

पेड़-पौधे लगाएं

हरे-भरे पौधे और पेड़ पक्षियों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं। फूलों वाले पौधे, फलदार वृक्ष और घनी झाड़ियां उन्हें भोजन और आश्रय दोनों प्रदान करते हैं। अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाने से आपके बगीचे में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी आने लगेंगे।

शांत और सुरक्षित माहौल बनाएं

पक्षी ऐसे स्थान पसंद करते हैं जहां शोर-शराबा कम हो। बगीचे के आसपास तेज आवाज और अनावश्यक हलचल से बचें। कुछ हिस्सों को प्राकृतिक रूप से बढ़ने दें ताकि पक्षियों को आराम और सुरक्षा का एहसास हो।

केमिकल वाले कीटनाशकों से बचें

कीटनाशक और रासायनिक स्प्रे पक्षियों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ये उनके भोजन का सोर्स बनने वाले कीड़ों को भी खत्म कर देते हैं। इसलिए प्राकृतिक और जैविक बागवानी को अपनाना बेहतर ऑप्शन है।

घोंसला बनाने के लिए जगह दें

यदि पक्षियों को सुरक्षित घोंसला बनाने की जगह मिलेगी, तो वे लंबे समय तक आपके बगीचे में रहेंगे। आप छोटे बर्ड हाउस लगा सकते हैं या सूखी टहनियां, पत्तियां और शाखाएं किसी शांत कोने में छोड़ सकते हैं। घनी झाड़ियां भी प्राकृतिक घोंसले के लिए बेहतरीन स्थान होती हैं।

इसे भी पढ़ें: जून में लगाएं, जुलाई में पाएं फूल! 5 शानदार फूलों वाले पौधों से बढ़ाएं रौनक

स्थानीय (Native) पौधों का चयन करें

अपने क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगने वाले पौधे लगाएं। ये पौधे स्थानीय पक्षियों के भोजन और आश्रय की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करते हैं। साथ ही इनकी देखभाल भी अपेक्षाकृत आसान होती है।

और पढ़ें: बिना बीज और कटिंग, बस एक पत्ते से उग जाएंगे ये 6 शानदार पौधे