Plants That Grow From One Leaf: कौन-से 6 पौधे सिर्फ एक पत्ते से आसानी से उगाए जा सकते हैं? जेड प्लांट को एक पत्ते से उगाने का सही तरीका क्या है? ब्रायोफिलम को "मदर ऑफ थाउजेंड्स" क्यों कहा जाता है?
गार्डनिंग के शौकीन रखने वाले नर्सरी से जाकर प्लांट लाते हैं। उन्हें लगता है कि प्लांट लगाने के लिए बीज, तना या फिर कटिंग की जरूरत होती है। लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें आप सिर्फ एक पत्ते की मदद से उगा सकते हैं। सही नमी, मिट्टी और देखभाल मिलने पर एक अकेला पत्ता जड़ें निकालकर नया पौधा बन जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 पौधों के बारे में जिन्हें आप सिर्फ एक पत्ते से आसानी से उगा सकते हैं।

जेड प्लांट (Jade Plant)
जेड प्लांट को उगाना बेहद आसान है। इसके स्वस्थ पत्ते को तोड़कर 1-2 दिन सूखने दें और फिर मिट्टी पर रख दें। कुछ दिनों बाद इसमें छोटी-छोटी जड़ें और नई कोंपलें निकलने लगती हैं। फेंगशुई और वास्तु में इसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी या पानी में लगाया जा सकता है। लगभग 2 से 3 सप्ताह में इनमें जड़ें विकसित होने लगती हैं। यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि कई बार यह गल भी जाता है, इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां धूप और छांव दोनों आती हो।
बेगोनिया (Begonia)
बेगोनिया का एक पत्ता भी पूरा नया पौधा तैयार कर सकता है। इसके लिए पत्ते की नसों पर हल्के कट लगाकर उसे नम मिट्टी पर रखा जाता है। कुछ हफ्तों बाद कट वाले हिस्सों से जड़ें और नई कोंपलें निकलने लगती हैं।

अफ्रीकन वायलेट (African Violet)
रंग-बिरंगे फूलों वाला यह पौधा केवल एक पत्ती और उसके छोटे डंठल से तैयार किया जा सकता है। नमी वाली मिट्टी में लगाने पर पत्ती के निचले हिस्से से नए पौधे निकलने लगते हैं। हालांकि फूल आने में थोड़ा समय लग सकता है।
कलैंचो (Kalanchoe)
कलैंचो अपनी अद्भुत प्रजनन क्षमता के लिए फेमस हैं। इसकी कई प्रजातियों की पत्तियों के किनारों पर छोटे-छोटे पौधे उग आते हैं, जो गिरकर नए पौधे बन जाते हैं। इसके अलावा अलग की गई पत्तियां भी कई बार नई जड़ें विकसित कर लेती हैं।
और पढ़ें: पेड़ से गिरी पत्तियां भी हैं कमाल, ऐसे करें DIY लीफ डेकोरेशन

ब्रायोफिलम (Bryophyllum)
ब्रायोफिलम को "मदर ऑफ थाउजेंड्स" भी कहा जाता है। इसकी पत्तियों के किनारों पर छोटे-छोटे बेबी प्लांट्स उगते हैं। जमीन पर गिरते ही ये आसानी से नए पौधे में बदल जाते हैं। यही वजह है कि इसे उगाना बेहद आसान माना जाता है।
और पढ़ें: नेगेटिविटी को खींच लेंगे ये 6 प्लांट, तरक्की और पॉजिटिविटी की खोलेंगे राहें
