पेड़ से गिरी पत्तियां भी हैं कमाल, ऐसे करें DIY लीफ डेकोरेशन
DIY Leaf Decor Ideas: क्या आप पेड़ से गिरी पत्तियों से होम डेकोरेशन करना चाहते हैं? सूखी पत्तियों से घर को एस्थेटिक लुक कैसे दें? कौन सी पत्तियां DIY डेकोरेशन के लिए सबसे अच्छी होती हैं?

हैंगिंग डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल
बर्थडे पार्टी, पूजा या घर को एस्थेटिक लुक देने के लिए पत्तियों की हैंगिंग्स शानदार ऑप्शन हैं। आप एक रस्सी में वर्टिकली या हॉरिजॉन्टली पत्तियों को लगाकर उन्हें रंग-बिरंगा पेंट कर सकते हैं। अगर आपके पास असली पत्तियां नहीं हैं, तो पेपर कटिंग से भी इसी तरह की खूबसूरत पत्तियां बनाकर हैंगिंग तैयार की जा सकती हैं।
और पढ़ें- Pink Leaf Plants: घर को दें लग्जरी टच, इन 5 पिंक टोन पत्तों वाले पौधों से बदले घर का पूरा लुक

पीपल लीफ डेकोरेशन
पीपल की पत्तियां बेहद खूबसूरत और दिल के आकार जैसी होती हैं। इनके ऊपर नेचुरल टेक्सचर भी बहुत अच्छा लगता है। इन पत्तियों को सुखाकर आप इनके ऊपर रंग-बिरंगे पेंट कर सकते हैं। चाहें तो मोती, ग्लिटर या पर्ल्स की डिटेलिंग भी करें। अब एक राउंड शेप मिरर के चारों तरफ इन्हें लाइट से डार्क शेड में चिपकाते जाएं। इससे एक बेहद सुंदर वॉल डेकोर तैयार हो जाएगा।
लाइट डेकोरेशन में करें इस्तेमाल
अगर आपके पास पुरानी सीरीज लाइट्स पड़ी हैं, तो उन्हें नया और मॉडर्न लुक देने का समय आ गया है। पेड़ से गिरी हुई असली पत्तियों के बीच-बीच में लाइट्स लगाएं और इसे दीवार, दरवाजे, खिड़की या कमरे के गेट के आसपास सजाएं। जब लाइट्स ऑन होंगी, तो पत्तियों की नेचुरल डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखाई देगी।
वॉल डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल
आप लकड़ी के लॉग या राउंड कार्डबोर्ड बेस पर रस्सी बांधकर पत्तियों की हैंगिंग लगा सकते हैं। इसके अलावा कार्डबोर्ड पर रंग-बिरंगी पत्तियां चिपकाकर उन पर मेटालिक पेंट करें। इससे बेहद आकर्षक और यूनिक वॉल डेकोर तैयार किया जा सकता है।
फ्रेम आर्ट डेकोरेशन
सूखी पत्तियों को फ्रेम में सजाकर भी शानदार होम डेकोर तैयार किया जा सकता है। आप अलग-अलग शेप और रंगों की पत्तियों को व्हाइट बैकग्राउंड पर लगाकर फ्रेम करें। यह लिविंग रूम या बेडरूम की दीवार को नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. लीफ डेकोरेशन के लिए कौन सी पत्तियां सबसे अच्छी होती हैं?
पीपल, मॉन्स्टेरा, पाम और मेपल पत्तियां
2. क्या सूखी पत्तियों को पेंट कर सकते हैं?
हां, सूखी पत्तियों पर ऐक्रेलिक या स्प्रे पेंट किया जा सकता है।
3. क्या लीफ डेकोरेशन लंबे समय तक चलता है?
अगर पत्तियों को अच्छी तरह सुखाकर और सील करके इस्तेमाल किया जाए, तो यह लंबे समय तक टिक सकता है।