
ट्रैवल डेस्क। 2024 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। दिसंबर महीने की शुरुआत होने के साथ हर कोई अपने अतीत में झांककर देखा रहा है कि उनकी साथ कौन सी चीजें अच्छी हुई क्या खराब। खैर ये तो जिंदगी का पहलू है। कई लोगों ने इस साल दुनिया देखी तो कई काम के चक्कर में फंसकर रहे गए। ऐसे में आज हम आपको भारत की उन छह जगहों के बारे में बताएंगे जो वीकेंड गेटवे के तौर पर टूरिस्ट्स की पहली पसंद बनीं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में-
लिस्ट में पहला नंबर साउथ इंडिया में स्थित पॉन्डिचेरी का है। जिसे लोगों ने दो दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना। गर्मियों में ये जगह बहुत गरम रहती है लेकिन मानसून के बाद से लेकर सर्दी तक यहां पर टूरिस्ट्स की संख्या में बड़ा जंम देखने को मिला। भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक, पॉन्डिचेरी भारतीय संस्कृति और फ्रेंच वास्तुकला का अनोखा संगम है। यहां की फ्रेंच बेकरी और बीयर पब आपको पेरिस का एहसास कराते हैं। इसके अलावा शांत जगह की तलाश है तो पॉन्डिचेरी जा सकते हैं।
हिमालय की गोद में बसा ऋषिकेश प्राचीन मंदिरों, योग आश्रमों, लोकप्रिय कैफे और रोमांचक एक्टिविटीज का सेंटर है। इसे योग की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। चाहे ठंड हो या फिर गर्मी ऋषिकेश में टूरिस्टों की भरमार रहती है। इस साल एडवेंचर लवर्स ने ऋषिकेश जमकर एक्सप्लोर किया है। यहां पर आप हाइकिंग, बंजी जंपिक, ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा उठा सकते हैं।
वीकेंड गेटवे के तौर पर 2024 में लोनावला का नाम टॉप पर रहा है। वैसे तो ये मानसून में घूमने वाली जगह है हालांकि हल्की ठंड में भी यहां जाया जा सकता है। ये बहुत खूबसूरत जगह है। अगर आप नेचर लवर हैं तो लोनावला जा सकता है। यहां पर हाल ही में वर्लड एंटरटेनमेंट-थीम पार्क की शुरुआत हुई है। अगर आप आये हैं तो लोनावला स्ट्रीट मार्केट एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।
राजस्थान स्थित उदयपुर वीकेंड गेटवे के लिए 2024 में खूब पसंद किया है। इसे लेक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है, उदयपुर घूमने दो हजार से दो लाख रुपए तक में घूमा सकता है। हेरीटेज होटल से लेकर शाही इमारतें इस शहर को खास बनाती है। यहां पर पिछोली लेक से सनसेट का शानदार नजारा ले सकते हैं।
जयपुर रंगीन संस्कृति से भरा हुआ है और 2 दिन की यात्रा के लिए बेहतरीन जगह है। पूरे शहर में गुलाबी रंग की आभा बिखरी रहती है, इसलिए इसे 'पिंक सिटी' कहते हैं। यहां के पुराने किले, रेगिस्तान और मंदिर आपको खास अनुभव देते हैं। चोखी धानी में राजस्थानी थाली का स्वाद लेना न भूलें। यहां बजट होटलों में भी आपको शाही एहसास मिलेगा।
राजस्थान स्थित पुष्कर भी वीकेंड गेटवे के लिए खूब पसंद किया गया है। ये जगह बहुत खास है। अगर आप वास्तुकला और इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां आ सकते हैं। संकरी बाजारें, मेवाड़ और मुगल साम्राज्य की याद दिलाता पुष्कर अपने आप में खास है। यहां आ रहे हैं दाली बाटी का मजा लेना बिल्कुल न भूलें।
ये भी पढ़ें- December Travel: पार्टी कल्चर से दूर ये भी है गोवा ! घूमें चोराओ आइलैंड