Year Ender 2024: आ गई टूरिस्टों के फेवरेट देशों की लिस्ट, पहले नंबर पर...

Published : Dec 05, 2024, 07:03 PM IST
Paris, France, Romantic, Romance, Love, Couple, Honeymoon

सार

Top travel destinations 2024: 2024 में इंटरनेशनल टूरिज्म ने नई ऊंचाइयां छुईं। जानिए फ्रांस, स्पेन, अमेरिका, चीन, इटली और अन्य टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन की खास बातें और उनके आकर्षण।

ट्रैवल डेस्क। ‌ 2024 में इंटरनेशनल टूरिजम पीक पर रहा। कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है जब लोगों ने जमकर यात्रा की। ऐसे में जानेंगे 2024 के लिए टूरिस्ट की पहली पसंद वाले देश कौन से हैं। क्या इनमें भारत का भी नाम है तो चलिए जानते हैं उन देशों की लिस्ट के बारे में-

1) फ्रांस

2024 में ज्यादातर लोगों ने फ्रांस को पसंद किया। इस साल यहां पर 89.4 मिलियन पर्यटक पहुंचे। वैसे तो फ्रांस हमेशा से सैलानियों की पहली पसंद रहता है और यह अक्सर टॉप ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन की लिस्ट में टॉपर भी रहता है। यहां पर आप पेरिस के फेमस एफिल टावर लौअर म्यूजियम जैसे कई जगहों का दीदार कर सकते हैं।

2) स्पेन

दूसरे नंबर पर स्पेन का नाम रहा। जिसे इस बार 83.7 मिलियन पर्यटकों ने विजिट किया। यहां की संस्कृति खूबसूरत समुद्र बीच और इतिहास पर्यटकों को खूब भाता है। यहां पर ऐसे कई त्यौहार है जो बड़े धूमधाम से मनाया जाते हैं।

3)‌ अमेरिका

तीसरे नंबर पर अमेरिका का नाम आता है जिसे 79.3 मिलियन पर्यटकों ने एक्सप्लोर किया। अमेरिका में सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला सिटी न्यूयॉर्क है जो अपनी गगनचुंबी इमारत के लिए जाना जाता हैय़ यहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता से लेकर पहाड़ी इलाके तक देख सकते हैं।

4) चीन

चीन भले लोकतांत्रिक देश न हो लेकिन यहां की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और मॉडर्न आर्किटेक्चर सैलानियों को आकर्षित करता है। 2024 में 65.7 मिलियन पर्यटकों ने चीन विजिट किया। यहां पर घूमने के लिए ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से लेकर शंघाई-बिजिंग जैसे कई जगह स्थित है।

5) इटली

यूरोपियन कंट्री इटली अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको स्वादिष्ट खाने से लेकर बहुत कुछ मिलेगा। वेनिस सिटी के नाम से मशहूर जगह भी इटली में स्थित है। 2024 में 64.5 मिलियन पर तक इटली पहुंचे।

6) तुर्की

तुर्की अपने पूर्व पश्चिम के संगम और अनूठे संस्कृति के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर घूमने के लिए इंस्ताबुल, कैपाकोडिया और शानदार समुद्र बीच स्थित है। तुर्की आ रहे हैं तो तुर्किश चाय का मजा लेना ना भूले।

7) मेक्सिको

मेक्सिको में पुराने किले,मॉडर्न कल्चर और शानदार मौसम का गजब कॉम्बिनेशन मिलता है जो इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। मैक्सिकन खाना दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखता है। 2024 में 45 मिलियन टूरिस्ट स्पेन पहुंचे।

8) थाईलैंड

नाइट कल्चर के लिए मशहूर थाईलैंड हरे समंदर और बड़ी-बड़ी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां पर प्राचीन मंदिर और स्टेट मार्केट भी है जो सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं। पूर्व एशिया का यह प्रमुख पर्यटन स्थल 2024 में सैलानियों को खूब भाया। इसे लगभग 40 मिलियन पर्यटकों ने विजिट किया।

ये भी पढ़ें- December Travel: गोवा-शिमला छोड़, मध्य प्रदेश की इन जगहों पर लें घूमने का मजा !

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक
Makeup Fixer Hacks: सिर्फ चेहरे के लिए नहीं, इन 10 कामों में भी आता है काम