उदयपुर
राजस्थान वैसे तो बहुत गर्म जगह है। गर्मियों में तो आप यहां जाने की सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे में फरवरी का महीना यहां जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां पर फतेहसागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, सहेलियों की बाड़ी जैसी कई आकर्षक जगह हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।