Makar Sankranti Leg Mehndi Designs: मकर संक्रांति साल का पहला हिंदू पर्व होता है। ऐसे में इस दिन आप खुद को सजाने-संवारने का काम कर सकती हैं। अगर आप मेहंदी लगाने की शौकीन है, तो पैरों पर कुछ डिफरेंटे डिजाइंस जरूर ट्राई करें।
पर्व-त्योहार में भारतीय महिलाओं के सजने-संवरने का रिवाज है। मेहंदी उनके श्रृंगार का जरूरी हिस्सा होता है। हाथों से लेकर पैरों तक में वो मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। तो क्यों ना इस बार आप मकर संक्रांति पर पैरों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाएं। पतंग से लेकर फ्लावर तक यहां पर कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइंस देखें।
25
पतंग मेहंदी डिजाइन
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। आप पैरों पर पतंग फ्लावर और बूटी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगाने में आपको 45 मिनट का वक्त लगेगा। पायल और बिछिया के साथ आपके पैरों की रौनक बढ़ जाएगी।
35
फ्लावर एंड बेल मेहंदी डिजाइन
अगर पैरों को सिंपल और क्लासिक लुक देना है, तो फिर फ्लावर के साथ बेल डिजाइन बनाएं। यह पैरों को साफ-सुथरा कलर देता है। उंगलियों पर आप लीफ पैटर्न डिजाइन बनाएं। इस तरह का डिजाइन बनाने में आपको 20 मिनट का वक्त लगेगा।
45
बूटी मेहंदी आलता डिजाइन
अगर आप ज्यादा भरा और कॉम्प्लिकेटेड मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती है, तो फिर इस पर गौर कर सकती हैं। सिंपल बूटी से आप इस तरह का डिजाइन बना सकती हैं। बस हाथों को थोड़ा सधा रखना होगा। 20 मिनट के अंदर आप आलता स्टाइल मेहंदी लगा सकती हैं।
55
साइड लीफ पैटर्न मेहंदी डिजाइन
पूरे पैरों की बजाएं आप सिर्फ साइड में इस तरह की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। लीफ और कटआउट डिजाइन में इसे बनाएं। पायल और बिछिया के साथ यह मेहंदी और भी खूबसूरत लगती है।