
Loutus Rangoli Designs For Chhath Puja: छठ पूजा का पर्व सूर्य उपासना और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इस पावन मौके पर घर की सफाई और सजावट के साथ आंगन में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सुंदर और पारंपरिक रंगोली से घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है और छठ मैया की कृपा मिलती है। अगर आप भी इस साल छठ पूजा में कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो लोटस यानी कमल की रंगोली डिजाइन परफेक्ट ऑप्शन है।
छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है, और दोनों के प्रतीक रूप में कमल का फूल (Lotus) बहुत शुभ माना जाता है। कमल पवित्रता, भक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। माना जाता है कि कमल की रंगोली बनाकर छठी मैया को प्रसन्न किया जा सकता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
यहां पर दो खूबसूरत लोटस रंगोली डिजाइन दिखाए गए हैं। पहले वाले में व्हाइट कलर से कमल के फूल का आउटर लाइन बनाया गया है। फिर उसमें पिंक रंग भरा गया है। नीचे में ग्रीन कलर भरा गया है। आप अपने दरवाजे के किनारे इस डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं, दूसरे डिजाइन में मोर के साथ लोट्स को बनाया गया है। राउंड शेप में बने इस रंगोली को आप अपने आंगन या फिर पूजा स्थल पर बना सकते हैं।
सिंगल लोटस के साथ रंगोली डिजाइन भी आप अपने घर में आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले हरे रंग को गोल आकार (राउंड शेप) में फैलाएं। उसके ऊपर सफेद रंग से आउटर लाइन बनाएं और फिर अंदर पिंक या पर्पल रंग भरें। दूसरे डिजाइन में चारों तरफ पिंक लोटस बनाएं और बीच में अपनी पसंद के अनुसार कोई सुंदर डिजाइन जोड़ें। यह रंगोली देखने में बेहद आकर्षक लगती है और घर को रॉयल लुक देती है।
और पढ़ें: Chhath Puja Sun Rangoli Designs: छठ पूजा पर बनाएं भास्कर रंगोली डिजाइंस, खिल उठेगा आंगन
इन तस्वीरों में दिख रही लोटस (कमल) रंगोली डिजाइंस छठ पूजा के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। पहली रंगोली में रंग-बिरंगे शेड्स का खूबसूरत संयोजन दिखाई देता है। इसमें पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और पर्पल रंगों का उपयोग किया गया है, जो इसे आकर्षक और जीवंत बनाता है। बीच में बनाया गया फ्लोरल पैटर्न और चारों ओर खिले कमल के फूल इसे पारंपरिक और रॉयल लुक देते हैं। यह डिजाइन बड़े आंगन या घर के मुख्य द्वार पर बनाने के लिए परफेक्ट है। दूसरी रंगोली डिजाइन में पिंक लोटस का प्रमुख उपयोग किया गया है। येलो बैकग्राउंड के साथ इसमें हरे बेल-पत्तों का सुंदर जाल बनाया गया है। यह डिजाइन छठ पूजा या किसी भी धार्मिक अवसर पर बनाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: Chhath Puja में छोटी बहुरानी पगफूल से करें श्रृंगार पूरा, ठाठ होगी ऐसी सब होंगे दंग
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.