नाइट के इवेंट में लगेंगी गॉर्जियस गर्ल, ब्लू साड़ी संग पहनें ये 7 ब्लाउज डिजाइंस

Published : Jun 24, 2025, 09:40 AM IST
blue saree designs

सार

Blue Saree Blouse Designs: ब्लू साड़ी हमेशा रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए जानी जाती हैं। जब इसे परफेक्ट ब्लाउज संग पहनते हैं तो निखार और भी आ जाता है। 

Blue Saree Blouse Designs: ब्लू साड़ी नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यह रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए जानी जाती है। ब्लू साड़ी संग जब परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन पहना जाए तो लुक में और निखार आ जाता है। सिंपल साड़ी में भी ब्लाउज डिजाइन जान डालने का काम करता है। आइए जानें ऐसे 7 ब्लाउज डिजाइंस जो आपकी ब्लू यानी नीली साड़ी को बनाएंगे और भी शानदार।

 सीक्वेंस डीप नेक ब्लाउज

ब्लू साड़ी के साथ आप सीक्वेंस ब्लाउज डिजाइंस परफेक्ट लगता है। डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज डिजाइन जो स्लीवलेस हो वो रात की रोशन में काफी चमकदार लगते हैं। वो आपके पूरे लुक को चमकीला बनाने का काम करते हैं।

स्लीवलेस हॉल्टर नेक और हाईनेक ब्लाउज

यदि आप कुछ मॉडर्न और बोल्ड पहनना चाहती हैं, तो हॉल्टर नेक डिजाइन बढ़िया ऑप्शन है। ये डिजाइन कॉलरबोन को हाइलाइट करता है और नीली जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ शानदार दिखता है। विंटर ईवनिंग्स के लिए आप हाईनेक ब्लाउज डिजाइंस पहन सकती हैं। यह एक रॉयल लुक से नवाजता है। नेवी ब्लू ब्लाउज रिच अपीयरेंस के लिए बेस्ट है।

फुल स्लीव्स स्क्वायरनेकलाइन ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन ऑफ शोल्डर ब्लाउज

फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन जिस पर सीक्वेंस वर्क हो वो भी नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट होता है। आप फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्क्वायर नेकलाइन डिजाइन बनवाकर शोल्डर एरिया को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ग्लैमरस और मॉडर्न लुक के लिए ऑफ-शोल्डर ब्लाउज परफेक्ट है। नेकलाइन स्वीटहार्ट रखा जाता है। डीप नेकलाइन में आप क्लीवेज खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ दोनों डिजाइन बहुत ही शानदार लगता है।

वी नेकलाइन ब्लाउज और ब्रालेट ब्लाउज डिजाइंस

वी नेकलाइन ब्लाउज एवरग्रीन होता है। इस तरह के ब्लाउज का ट्रेंड कभी भी ऑउटडेटेड नहीं होता है। चौड़ी पट्टी के साथ आप वी नेक ब्लाउज डिजाइन टेलर से सिलवाएं। वहीं अगर आपको अपने ब्लू प्लेन साड़ी के साथ हल्का सा सेंसुअल लुक चाहिए तो ब्रालेट ब्लाउज बनवाएं। स्ट्रैप्स ब्लाउज आप साटन फैब्रिक में सिलवा सकती हैं। आजकर रेडीमेड ब्लाउज भी काफी मिलने लगे हैं। जिसे आप अपने पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं। नाइटआउट पार्टी के लिए आप साड़ी और ब्लाउज के साथ हैवी ईयररिंग्स जरूर रखें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा
Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर