Gopi Dress Designs for Janmashtami: जन्माष्टमी पर बन रही हैं राधा, तो ट्राई करें गोपी ड्रेस के ये 4 फैंसी डिजाइन

Published : Aug 13, 2025, 02:01 PM IST
Trendy Gopi dress designs for Janmashtami celebration

सार

Beautiful Gopi Dress Patterns for Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी वो भी बिना गोपी ड्रेस के अधूरा सा लगेगा, इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं गोपी ड्रेस के फैंसी डिजाइन। दिखने में सिंपल-सोबर और पहनने में स्टाइलिश ये सारे पीस आपको देंगे लाजवाब लुक।  

Trendy Gopi Dress designs for Janmashtami Celebration:  जन्माष्टमी का त्यौहार इस साल 16 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म और कृष्ण प्रेमियों के लिए यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। लड्डू गोपाल के प्रेमियों और भक्तों के लिए यह दिन किसी बड़े उत्सव और समारोह से कम नहीं है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये तो रही जन्माष्टमी मनाने की बात, लेकिन जब से सोशल मीडिया में फोटो और रील पोस्ट करने का ट्रेंड आया है, लोग जन्माष्टमी उत्सव को और भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं या फिर हर साल लाडले लाल के जन्मदिन पर सज-संवरकर त्यौहार मनाती हैं, तो आज हम आपके लिए खास ड्रेस लाए हैं। हम आज आपके साथ गोपी ड्रेस की कुछ शानदार डिजाइन शेयर करेंगे। ये पहनने में कंफर्टेबल और दिखने में बेहद सुंदर पीस हैं।

जन्माष्टमी के लिए गोपी ड्रेस के 4 सुंदर डिजाइन (Latest Gopi dress styles for Janmashtami festival)

कलमकारी गोपी ड्रेस

साउथ इंडियन टच में चाहिए कुछ अलग तो आप इस तरह के कलमकारी प्रिंट में खूबसूरत गोपी ड्रेस ले सकती हैं। आजकल इस तरह के डिजाइन सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड में है, इसे आप सिंपस लहंगा या फिर गोपी ड्रेस दोनों की तरह पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़े- Janmashtami Tilak Hacks: गोपी तिलक और बिंदी लगाने के 3 हैक्स, जो देंगे जन्माष्टी रेडी लुक

बांधनी प्रिंट गोपी ड्रेस

गोपी ड्रेस स्टाइल में ये बांधनी प्रिंट लहंगा और ब्लाउज भी बेहद शानदार है। इसे आप गोपी स्टाइल में ड्रेप करें और पाएं आकर्षक लुक। इस गोपी ड्रेस में आपको दो शेड और दो कलर मिलेगा। एक लाइट और एक डार्क का कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लग रहा है।

हैंड ब्लॉक प्रिंट गोपी ड्रेस

हैंड ब्लॉक प्रिंट में गोपी ड्रेस की ये डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है। लीनेन, कॉटन और खादी समेत ये आपको कई सारे फैब्रिक में मिल जाएगा। इस तरह के ड्रेस पहनने में आरामदायक और दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Simple Gopi Saree Draping At Home: साड़ी से भी पा सकती हैं गोपी ड्रेस लुक, ऐसे पहनें और बन जाएं बृज की सखी

प्रिंटेड गोपी ड्रेस

प्रिंटेड गोपी ड्रेस भी आजकल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप वृंदावन प्रिंट में गोपी ड्रेस ले सकती हैं, जो देगा आपको प्योर देसी गोपी लुक।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Plastic Bottle DIY: 10 रु. में बनाएं जूड़ा पिन, पार्लर की नहीं पड़ेगी जरूरत
Rainy Season Footwear: बारिश में फिसलने का डर होगा खत्म, ऑफिस के लिए बेस्ट 5 फुटवियर ऑप्शन