
Independence Day 2026 पर स्कूल, सोसाइटी और घर के आंगन डेकोर को खास और देशभक्ति से भरपूर बनाने के लिए ट्राईकलर रंगोली थीम के हिसाब से परफेक्ट है। केसरिया, सफेद और हरे रंगों से बनी रंगोली घर के आंगन, सोसाइटी के ग्राउंड या सेलिब्रेशन वाली जगह की खूबसूरती बढ़ा देगी। ऐसे में आप भी इन आसान और अट्रैक्टीव पैटर्न से डेकोर को दें तिरंगे वाला अंदाज।
फूल पैटर्न में ट्राईकलर रंगोली Independence Day डेकोरेशन के लिए बेहद खूबसूरत लगती है। बीच में सफेद रंग से फूल बनाएं और चारों ओर केसरिया और हरे रंग की पंखुड़ियों का डिजाइन दें। किनारों पर छोटे सफेद डॉट्स और दीयों से डेकोर कर इसका लुक और खूबसूरत बना लें।
देशभक्ति थीम को उभारने के लिए रंगोली के बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं। इसके चारों तरफ केसरिया, सफेद और हरे रंग की लेयर्स बनाएं। यह डिजाइन मेन डोर या लिविंग रूम के एंट्रेंस पर बहुत शानदार लगेगा।
अगर आप ज्यादा समय खर्च नहीं करना चाहतीं तो बॉर्डर स्टाइल रंगोली बनाएं। पहले केसरिया, फिर सफेद और अंत में हरे रंग की घुमावदार लाइनें बनाएं। बीच में छोटे फूल या डॉट पैटर्न जोड़कर इसे सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक दिया जा सकता है। ट्राई कलर में बॉडर वाली रंगोली बनाने में आसान और दिखने में एलिगेंट पैटर्न है।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त मेहंदी डिजाइन, बच्चों के लिए देशभक्ति थीम Mehndi Designs
कमल की पंखुड़ियों को केसरिया और हरे रंग में सजाकर बीच का हिस्सा सफेद रखें। सेंटर में नीले रंग से छोटा अशोक चक्र बना लें। यह पैटर्न डेकोरेशन को फेस्टिव लुक देगा। इसे आप स्कूल में रंगोली कॉम्पीटिशन, सोसायटी में ट्राई कलर डेकोरेशन या फिर घर को ट्राई कलर थीम में डेकोर करने के लिए यूज कर सकते हैं। ये बनाने में आसान और बनने के बाद बहुत सनदार लगेगी।
मॉडर्न डेकोरेशन पसंद है तो ज्योमेट्रिक रंगोली ट्राई करें। गोलाकार, डायमंड और पंखुड़ी जैसे शेप को तीनों तिरंगे रंगों में भरें। सफेद रंग से आउटलाइन और छोटे डॉट्स बनाकर डिजाइन को साफ-सुथरा और अट्रैक्टीव फिनिश दें। इसके आसपास छोटे दीये सजाकर Independence Day के माहौल और खास बना लें।
इसे भी पढ़ें- मेहंदी से हटकर 15 अगस्त पर हाथों में बनाएं तिरंगा टैटू, देखें यूनिक डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.