
15 August Speech 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल-कॉलेज में हिंदी भाषणा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे स्पीच तैयार करें तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस आर्टिकल में देखें, 10 शॉर्ट 15 अगस्त भाषण (short speech on independence day) जो न आपको आत्मविश्वास से भर देगी बल्कि मंच से तालियों की तड़तड़ाहट की वजह भी बनेगी।
1) नमस्कार आदरणीय प्रधानाचार्य मेरे प्यारे दोस्तों। आज हम सभी यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 15 अगस्त हमारे लिए गर्व का दिन है इसी दिन 1947 में हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश किया जारी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए। भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद और महात्मा गांधी जैसे वीरों को हम हमेशा याद रखेंगे। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएं आई आज संकल्प प्ले देश पहले हम बाद में। जय हिंद जय भारत वंदे मातरम।
2) सुप्रभात आप सभी को। आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। आज हम अपने तिरंगे के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमारे देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। हजारों वीरों ने हंसते-हंसते प्राण त्याग दिए। हमारे तिरंगे का हर रंग हमें संदेश देता है शहर शांति और समृद्धि का। एक अच्छी नागरिक बनकर हम भी देश की सेवा कर सकते हैं।हमें अपने देश को स्वच्छ शिक्षित और मजबूत बनाना है। मेरा देश मेरी शान, भारत माता से मेरी पहचान जय हिंद।
3) आदरणीय शिक्षक गण और मेरे प्यारे दोस्तों आप सभी को मेरा नमस्कार। आज हम भारत का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दिन उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज हम आजाद हैं इसलिए हमें आजादी का सम्मान करना चाहिए। हम विद्यार्थी हैं लेकिन देश के निर्माता भी है हमारी मेहनत थी आने वाले दिनों में भारत को मजबूत बनाएगी। आओ मिलकर ऐसा भारत बनाएं जिस पर हर भारतीयों को गर्व हो जय हिंद।
4) नमस्कार! आज के दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है। 15 अगस्त हमें आजादी की संघर्ष की याद दिलाता है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया जबकि भगत सिंह और अनेक क्रांतिकारियों ने अपने साहस से देशवासियों में आजादी की भावना जगाई। उनका सपना था भारत एक स्वतंत्र और मजबूत राष्ट्र बने आज हम उनके सपने को बनाने की कोशिश करनी चाहिए। हमारी एकता ही सबसे बड़ी ताकत है एकता में शक्ति है और भारत में हमारा भविष्य है जय हिंद।
5) आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । हम उसे आजादी का उत्सव मना रहे हैं जिसके लिए हमारे वीरों ने संघर्ष किया। हमारी स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें केवल आजादी नहीं दी बल्कि अपने देश से सच्चा प्रेम करना भी सिखाया। आज तिरंगा जब आसमान में लहरता है तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए मन लगाकर पढ़ना और अच्छे कार्य करना भी देश की सेवा का एक तरीका है। तिरंगा हमारी शान है भारत हमारी जान है जय हिंद।
6) नमस्कार दोस्तों! आज भारत अपना 80 व स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह क्षण हमारे लिए गर्व और खुशी का है। 15 अगस्त 1947 को भारत में आजादी की नई सुबह देखी। इस दिन करोड़ भारतीयों का सपना सच हुआ। आजादी के लिए हमारे वीरों ने कठिनाइयां सही और अपने प्राणों की आहुति, उनका बलिदान कभी बुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद अब देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है। शिक्षा मेहनत और ईमानदारी को अपना हथियार बनाएं और भारत को आगे बढ़ाएं। हम बदलेंगे भारत बदलेगा और हमेशा तिरंगा ऊंचा लहराएगा जय हिंद।
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर बच्चे को स्टेज हीरो बनाएंगे 10 आसान भाषण, पांच मिनट में करें याद
7) आदरणीय शिक्षक और मेरे प्यारे दोस्तों नमस्कार! स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि गर्व का प्रतीक है। 15 अगस्त को हम उन महान वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमें अपनी आजादी की कीमत समझनी चाहिए। साथ ही ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारे देश का सम्मान कम हो। हम सभी अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं और अलग-अलग संस्कृति से आते हैं फिर भी हम एक भारत में रहते हैं। यही भारत की खूबसूरती है अनेकता में एकता जय हिंद।
ये भी पढ़ें- 15 August Chart Ideas: स्वतंत्रता दिवस चार्ट, इन 5 आर्ट बनाकर लूट लें वाहवाही
8) सुप्रभात! आज तिरंगे को देखकर हमारा दिल गर्व से भर जाता है क्योंकि यह हमारी स्वतंत्रता और सम्मान का प्रतीक है। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आजादी हमें अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां भी देती है। हमें देश के कानून और संविधान का सम्मान करना चाहिए। एक विद्यार्थी के रूप में हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हम अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और अपने चरित्र को मजबूत बनाएं। आज का ही बच्चा कल का भारत है आई भारत का भविष्य उज्जवल बनाएं और विश्व पटल पर तिरंगा लहराएं! जय हिंद।
9) नमस्कार! 15 अगस्त हमें याद दिलाता है की स्वतंत्रता हमारे वीरों के त्याग से मिली है। असम के देश भक्तों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और भारत को आजाद करने के लिए संघर्ष किया। उनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र और लोकतांत्रिक हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमें हमेशा उनके प्रति सम्मान रखना चाहिए। देशभक्ति केवल नारे लगाने तक सीमित नहीं है अपने काम को ईमानदारी से करना भी सच्ची देशभक्ति है। लिए हम ऐसा भारत बनाएं जहां हर नागरिक गर्व से कहे मेरा भारत महान जय हिंद!
10) आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं अपने महान देश को नमन करता हूं। यह दिन हमारी स्वतंत्रता सेनानियों के साहस त्याग और बलिदान का दिन है। हमारे लिए तिरंगा केवल तीन रंगों का झंडा नहीं है, यह करोड़ भारतीयों की आशा सम्मान और एकता का प्रतीक है। हमें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करनी चाहिए और हमेशा एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। आओ आज मिलाकर कहें भारत माता की जय वंदे मातरम और जय हिंद।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.