Independence Day Chart for School: 15 अगस्त के लिए बनाएं स्पेशल 5 आसान और यूनिक देशभक्ति आर्ट। देखें स्वतंत्रता दिवस के लिए पोस्टर, बैनर आइडियाज जो आपका काम आसान करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर स्कूल में आर्ट प्रतियोगिता है और आपने भी हिस्सा लिया है लेकिन समझ नहीं आ रहा चार्ट पेपर में ऐसा क्या बनाएं जो आसान होने के साथ सबसे अलग दिखे तो ये आप सही जगह आए हैं। यहां देखें Independence Day chart for school, जो आपको कॉम्पिटिशन जीतने में मदद करेंगे।

1) 15 अगस्त स्पेशल आर्ट (Independence Day Chart Art)

अगर आप कलर पेंट का इस्तेमाल करती हैं, चार्ट पेपर पर इस तरह की आर्ट बनाएं। इसे क्रिएट करने के लिए सफेद रंग का चार्ट पेपर लें और उसमें पेंसिल की मदद से ऊपर नीचे दो हाथ बनाएं, बीच में अशोक चक्र बनाकर पेसिलं कलर से शेडिंग कर दें। यह स्मूथ टेक्चर दे रहा है जो आपके पेटिंग कॉम्पिटिशन में अलग से दिखेगा।

2) 15 अगस्त पोस्टर ड्राइंग (15 August Poster Drawing Ideas)

स्वतंत्रता दिवस थीम पर आधारित देशभक्ति पोस्टर ड्राइंग हैं। इसे बनाने के लिए स्केच पेन और कलर पेंट का इस्तेमाल किया गया है। एक तरफ ऐतिहासिक स्मारक India Gate है तो दूसरी ओर विशाल नीले रंग का अशोक चक्र बना है। वहीं, बैकग्राउंड तिरंगा झंडा और आसान में कलावाजी करते हुए वायुसेना के जेट सैन्य शक्ति दर्शाते हैं। ऊपर की ओर Independence Day लिखकर, आप इसे आकर्षक बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त स्पेशल तिरंगा इयररिंग्स, 7 स्टाइलिश डिजाइन 300 रु. में कम

3) देशभक्ति का चार्ट आर्ट (Patriotic Art For Independence Day 2026)

आजादी के जश्न में चार चांद लगाते हुए आप इस तरह की चार्ट आर्ट बना सकते हैं। इसके लिए चार्ट पेपर में एक साइड तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए भारतीय सैनिक, दाई ओर ताजमहल-इंडिया गेट जैसी ऐतिहासिक इमारतें दिखाई गई हैं। जबकि केंद्र में स्थित अशोक चक्र से ऊपर उठते तीन फाइटर जेट मनमोहक लग रहे हैं। वहीं, ऑयल पेस्टल या कलर पेंसिल की सॉफ्ट शेडिंग से तैयार, पोस्टर भारतीय थलसेना, वायुसेना और सांस्कृतिक गौरव का दिखाता है।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर बच्चे को स्टेज हीरो बनाएंगे 10 आसान भाषण, पांच मिनट में करें याद

4) स्वतंत्रता दिवस ड्राइंग आइडिया (drawing on independence day)

80 वां स्वतंत्रता दिवस पर आप इस तरह की खूबसूरत और देशभक्ति वाला पोस्टर आर्ट बना सकते हैं। पोस्टर के बीच में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि बाई ओर इंडिया गेट तो दाई और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल है। वहीं, नीचे की तरफ तिरंगा थीम कलरिंग हैं जो इसे शानदार बनाता है।

5) स्वतंत्रता दिवस स्पेशल फोटो (independence day image)

राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति से परिपूर्ण इसे पोस्टर आर्ट है। बाई ओर पेड़ की शाखा पर राष्ट्रीय पक्षी मोर बनी है, जिसके रंगीन पंखों की आर्ट चार चांद लगा रही है। वहीं, केसरिया, सफेद और हरे रंग की शेडिंग बहुत कलात्तमक लुक देती है।