Independence Day Speech Easy: 15 अगस्त के लिए कक्षा 1-2 के बच्चों के लिए दो से तीन लाइन की 10 आसान और छोटी हिंदी स्पीच। स्वतंत्रता दिवस के लिए भाषण, याद करने के लिए 10 शानदार देशभक्ति लाइन्स।
Independence Day Speech: 15 अगस्त का दिन बच्चों के लिए खास होता है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अक्सर स्कूलों में भाषण-निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कक्षा 1-2 बच्चों से भी स्पीच चुनी जाती है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि बेटा\बेटी को किस तरह से भाषण याद कराएं तो 10 आसान, छोटी और 4-5 लाइनें देखें जो बच्चे बिना परेशानी के याद कर सकते हैं।
1) मेरा प्यारा तिरंगा
नमस्ते, मेरा नाम ... है। आज हम सभी यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। 15 अगस्त के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। हमारा तिरंगा तीन रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना है। बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है। मुझे अपना तिरंगा बहुत प्यारा है। हम अपने देश को साफ करें और सुंदर बनाएं।
पंचलाइन- तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है।
2) मेरा भारत सबसे महान
आज 15 अगस्त है। यह दिन भारत की आजादी का है। भारत मेरा प्यारा देश है। यहां अलग-अलग भाषा, पहनावे और त्योहार है, फिर भी हम सब एक हैं। हमें अपने देश पर गर्व है। मैं बड़ा होकर देश का नाम रोशन करना चाहता\चाहती हूं।
पंचलाइन- एक देश- एक जान, मेरा भारत सबसे महान ! जय हिंद
3) आजादी का त्योहार
आप सभी को मेरा नमस्ते। आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। देश को आजादी दिलाने के लिए कई वीरों ने अपना बलिदान दिया। उनके साहस को बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। आज हम सभी यह संकल्प लें कि देश का सम्मान करेंगे।
पंचलाइन- आजादी का मान रखेंगे, भारत का सम्मान रखेंगे। भारत माता की जय
4) तिरंगे को नमन
सभी को मेरा सादर प्रणाम ! आज हमारे स्कूल में 15 अगस्त का उत्सव मनाया जा रहा है। यह दिन हर भारतीय के लिए खास है। जब आसमान में तिरंगा लहराता है, सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। आज आज इस तिरंगे को सलाम करें और देश को हमेशा आगे बढ़ाने की कोशिश करें।
पंचलाइन- लहराएगा तिरंगा, मुस्कराएगा हिंदुस्तान ! जय हिंद-जय भारत
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त के लिए देशभक्ति स्लोगन, बैनर,पोस्टर और भाषण के लिए बेस्ट हिंदी लाइनें
5) देश के वीरों को मेरा सलाम
सुप्रभात, मेरा नाम.... है। स्वतंत्रता दिवस आजादी का जश्न मनाने के साथ देश के वीर जवानों को याद करने का दिन है। भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और तमाम उन वीरों ने देश के लिए बहुत कुछ किया। उनके साहस-बदिलान की वजह से हम आज आजाादी की हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके सपनों का भारत बनाना है।
पंचलाइन- वीरों की कुर्बानी याद करेंगे, भारत को सबसे आगे रखेंगे। हैप्पी 15 अगस्त।
ये भी पढ़ें- Independence Day Decoration: सजावट के 5 शानदार आइडिया
6) छोटा बच्चा और बड़ा सपना
नमस्ते, मैं छोटा\छोटी जरूरी है, लेकिन सपने बड़े हैं। मैं अपने भारत को दुनिया का सबसे सुंदर और खुशहाल देश बनते देखना चाहती हूं। मैं रोज स्कूल आऊंगा\आऊंगी, मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ शिक्षकों का सम्मान करूंगी। यही मेरे देश के लिए मेरा छोटा सा योगदान होगा। 15 अगस्त पर मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा अच्छा इंसान बनूंगा\बनूंगी।
पंचलाइन- छोटे कदमों का बड़ा कमाल, हम बनाएं भारत को खुशहाल !
7) भारत मेरा सच्चा घर है
सभी तो मेरा नमस्ते। भारत सिर्फ देश नहीं बल्कि मेरा प्यारा घर है। यहां मेरे परिवार, मेर दोस्त और मेरे स्कूल सभी हैं। मुझे भारत की संस्कृति, त्योहार और तिरंगा बहुत पसंद हैं। हमारा देश अलग-अलग रंगों और भाषाओं से मिलकर है। फिर भी हम सब एक परिवार है।
पंचलाइन- भारत है मेरा परिवार, इसकी खुशियां हैं अपार !
8) आजादी की खुशी
गुड मॉर्निंग ! आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। चारों तरफ तिरंगा, देशभक्ति के गीत और खुशी का माहौल है। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानिया को याद करना चाहिए जिन्होंने हमारे देश के लिए संघर्ष किया। उनकी वजह से आज हम खुलकर अपने सपने देख सकते हैं। आइए देश की तरक्की में योगदान दें और हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें।
पंचलाइन- आजादी की यही पहचान, हर दिल में हिंदुस्तान !
9) मेरा सपना, मेरा भारत
नमस्ते ! मैं अपने भारत को एक ऐसा देश बनता हुए देखना चाहती हूं, जहां हर बच्चा खुश होकर पढ़े और हर परिवार मुस्कुराए। हमारा देश साफ हो, पेड़-पौधों से हरा-भरा हो और सभी लोग एक-दूसरे की मदद करें। हम छोटे-छोटे अच्छे काम करके देश को बेहतर बना सकते हैं।
पंचलाइन- मेरा सपना, मेरा अरमान सबसे प्यारा हिंदुस्तान !
10) देशभक्ति दिल में
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ! 15 अगस्त हमें अपने देश से प्यार करना और देश के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाना सिखाता है। देशभक्ति सिर्फ तिरंगा लहराने या देशभक्ति के गीत गाने का नाम नहीं है। आसपास सफाई रखना, पेड़ लगाना, बड़ों का सम्मान करना और जरूरतमंदों की मदद करना भी देशभक्ति है।
पंचलाइन, देशभक्ति दिखानी नहीं करके दिखानी है, हिंदुस्तान के लिए दिल में बसानी है।
