
ट्रेवल डेस्क। जिंदगी में एक बार फॉरेन जाने का सपना हर कोई देखता है लेकिन विदेश घूमना हर कोई अफॉर्ड नहीं कर पाता है। लेकिन अगर कहा जाये अगर कम पैसों में भी आप विदेश घूम सकते हैं तो क्या कहेंगे। ये एक ऐसा देश है जो यूरोप में होकर भी सस्ता है और आप केवल 50 हजार में यहां घूम सकते हैं। जहां पर ग्रीस जैसी वास्तुकला और इटली जैसा नाइट कल्चर और मालदीव जैसे शानदार बीच भी हैं। ये देश कोई और नहीं बल्कि ट्यूनीशिया है। जो इन दिनों इंडियन ट्रेवलर्स की पहली पसंद बना हुआ है।
ट्यूनिशिया में यूरोपीय-अरबी,ग्रीक संस्कृतियों का समागम
अफॉर्डेबल बजट के हिसाब ये जगह परफेक्ट है। जहां पर मालदीव जैसे खूबसूरत बीच, अफ्रीकन ट्रेडिशन और यूरोपीय संस्कृति हैं। वहीं इस देश की नाइट लाइफ सबसे अलग है। अगर आप कुछ असग एक्सपीरियंस करना चाहते तो ये जगह बेस्ट हैं। यहां घूमने के लिए ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा आप 5 दिनों में इस देशों को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं। ट्यूनिशिया घूमने से पहले देश की खूबसूरती इस वीडियो में देख सकते हैं-
ट्यूनिशिया में 5 दिनों में क्या करें
पहला दिन- ट्यूनिशिया इतिहास से जुड़ा शहर है। यहां पर कई देशों की संस्कृति को आप पास देख सकते हैं। यहां पर सिदी ब्राहिम रियाही मकबरा और रुए डु पाचा मदीना बेहद फेमस है। इसके अलावा, आप स्ट्रीट फूड का मजा उठाना न भूलें। ट्यूनिशिया में चिकन और ग्रिल्ड सी ब्रीम वेजिटेबल्स के साथ सर्व किया जाता है। वहीं रात में सी साइड डिनर करें। जहां पर शानदार नजारा भी देख सकते हैं।
दूसरा दिन- ट्रिप के दूसरे दिन रोमन बाथ,एंटोनिन बाथ जैसे प्राचीन जगहों का दीदार करें। फिर दोपहर में सिदी बौ सैद (Sidi Bou Said) घूमने निकल जाए। ये बिल्कुल रोम जैसा लगता है। जहां सारी इमारतें नीली और सफेद रंग में रंगी है। इसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। रात में आप सी साइट स्थित लोकल रेस्टोरेट में डिनर प्लान करें।
तीसरा दिन- यात्रा के तीसरे दिन आप कैरोअन शहर घूम सकते हैं। अगर धार्मिक चीजों में दिलचस्पी रखते हैं जो इसे विजिट करें। यहां पर सबसे फेमस महान मस्जिद और मदीन हैं। वहीं दोपहर में दुनिया के सबसे फेमस प्रीजर्व्ड में शुमार रोमन एम्फीथिएटर जाएं। दिनभर घूमने के बाद रात में होटल वापस लौट आएं।
चौथे दिन- ट्रिप के चौथे दिन आप दुग्गा शहर जा सकते हैं। जिसे सरकार की ओर से संरक्षित किया गया है। यहां पर कई मंदिर, थियेटर और पब्लिक बाथ जैसी चीजें स्थित है। अगर आप शहर को अच्छे से वीजिट करना चाहते हैं तो लोकल मार्केट घूम सकते हैं। रात में लोकल डिनर के साथ दिन खत्म करें।
पांचवे दिन- यात्रा के आखिरी दिन कुछ एडवेंचर ट्राई करें। यहां पर आप रेगिस्तानी इलाकों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। जिसमें ममाता और ड्यूज मुख्य है। रेगिस्तानी में ऊंट की सवार,रेगिस्तानी सफारी का ऑप्शन भी मिलती है। इसके अलावा यहां कई पुराने गांव भी हैं जिन्हें घूम सकता है। अगर आपके पास वक्त हैं तो रात में रेगिस्तान से मिल्की वे देख सकते हैं।
ट्यूनिशिया पहुंचने का खर्च
अगर आप भी ट्यूनिशिया जाना की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए 3-4 महीने ही फ्लाइट बुक कर लें जो कैपिटल ट्यूनिस तक जाएगी। जो लगभग 15-20 हजार के करीब होगी,हालांकि जल्दी बुक करने में ऑफ मिल सकता है। वहीं ये फ्लाइट मुंबई-दिल्ली कहीं से भी ला सकती हैं। यहा पर घूमने के लिए ज्यादा से ज्यादा 30 हजा रुपए लगेगा। यानी आप 50-60 में अच्छी-खासी ट्यूनिशिया की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ब्रुनेई दौरे पर PM मोदी, बहुत खूबसूरत हैं इस देश की 6 जगह
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.