
'ये है मोहब्बतें' सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी यानी ईशी मां की बेटी रूही जरूर याद होगी। छोटी रूही अब काफी स्टाइलिश हो चुकी है। हाल में में एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने साड़ी संग बैकलेस ब्लाउज की गॉर्जियस फोटो शेयर की है।रुहानिका के इस ब्लाउज लुक को गर्मियों में रीक्रिएट जा सकता है। जानिए कैसे कौन-से 4 ब्लाउज डिजाइंस आपको समर में स्टाइलिश और कूल लुक दे सकते हैं।
ब्राउन कलर की गोटापट्टी साड़ी में एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर बैक नॉट वाला खूबसूरत ब्लाउज पहना है। ब्लाउज में हल्का जरी वर्क बेहद खास है। आप भी गर्मियों में पार्टी वियर के लिए ऐसे ब्लाउज चुन सकती हैं। सिल्क ब्लाउज के फ्रंट नेकलाइन में स्वीटहार्ट डिजाइन चुनें। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगता है।
सिंपल के साथ सोबर ब्लाउज लुक चाहिए, तो आप डीप बैक नॉट ब्लाउज बनवा सकते हैं। इसमें पीछे की तरफ डीप यू शेप कट दिया होता है और साथ ही ऊपर या नीचे ब्लाउज में गांठ बांधी जाती है। ऐसे ब्लाउज साड़ी के साथ एलिगेंट लुक देते हैं। आप प्लेन कपड़े या फिर सिल्क फैब्रिक में ऐसा ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं।
और पढ़ें: Ram Navami Mehndi Photos: राम नवमी पर बढ़ाएं हाथों की शोभा, लगाएं 6 सिंपल मेहंदी
अगर आपकी हाइट लंबी है, तो आप एक की जगह दो नॉट वाले बैक ब्लाउज डिजाइन चुन सकते हैं। ऐसे ब्लाउज में ऊपर और नीचे की तरफ तो नोट दी रहती हैं, जो की ब्लाउज फिटिंग को सिक्योर करती हैं और काफी स्टाइलिश भी दिखती हैं। पार्टी फंक्शन के लिए आप ऐसे ब्लाउज बनवा सकती हैं।
इस फैंसी ब्लाउज डिजाइन में पीछे की तरफ छोटा कीहोल कट होता है। साथ ही इसके उसके ऊपर नॉट बांधा जाता है।सिंपल, सोबर और डेली वियर के लिए ऑप्शन सर्च कर रही हैं, तो ऐसे ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। आपको दर्जी को पसंदीदा ब्लाउज डिजाइन दिखाने होंगे।
और पढ़ें: Ajrakh Modal Silk Saree: मॉम और डॉटर सेम फैशन, समर में ट्राई करें अजरख प्रिंट सिल्क साड़ी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.