November Travel: कम समय ज्यादा मजा ! 2 दिन में कैसे घूमें दार्जलिंग? जानें यहां

Published : Nov 20, 2024, 06:34 PM ISTUpdated : Nov 20, 2024, 06:51 PM IST
Darjeeling

सार

दो दिन में दार्जिलिंग की यात्रा कैसे करें? टाइगर हिल, बतासिया लूप, मॉल रोड और हैप्पी वैली टी एस्टेट समेत प्रमुख आकर्षणों की जानकारी। बजट यात्रा के लिए परफेक्ट प्लान।

ट्रेवल डेस्क। सर्दियों के साथ घूमने-फिरने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी ट्रिप पर जाना चाहते हैं लेकिन बजट के साथ छुट्टी ये होने नहीं दे रही तो अब टेंशन फ्री हो जाइए। दरअसल आप केवल दो दिन में पश्चिम बंगाल स्थित दार्जलिंग घूम सकते हैं। ये हिल स्टेशन वाकई बहुत खूबसूरत हैं। जहां 12 महीनों हल्की सर्दी रहती है। इतना ही नहीं, यहां पर हरे-भरे कॉफी के बगानों के साथ पर्वतों की सबसे ऊंची निहार सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दार्जलिंग घूमने का पूरा प्लान:

टाइगर हिल

अपनी ट्रिप की शुरुआत सुबह-सुबह टाइगर हिल से करें, जो दार्जिलिंग से लगभग 13 किमी दूर है। 2,590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस प्लेस से कंचनजंघा चोटी का नजारा दिखता है। आप यहां से सनसेट भी देख सकते हैं।

बतासिया लूप

टाइगर हिल्स के बाद बतासिया लूप घूमें। यहां पर फेमस टॉय ट्रेन चलती है। अगर फोटोग्राफी का शौक है तो ये जगह परफेक्ट है। यहां पर आप गोर्खा सैनिकों की याद में बने वॉर मेमोरियल को भी देख सकते हैं। इसके बाद सामतेन चोलिंग मठ जाये। जिसे भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन का कहा जाता है। यहां से पहाड़ियों को निहार सकते हैं।

दार्जिलिंग मॉल रोड

बतासिया लूप घूमते-घूमते दोपहर हो जायेगी। आप लोकल साइट्स में फूड का मजा लेते हुए मॉल रोड जाये। यहां पर आपको कई तरह के कपड़े, हस्तशिल्प और बहुत कुछ मिलेगा। इसके बाद आप ऑब्जर्वेटरी हिल पर स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर जा सकते हैं। जो अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसके बाद मुख्य शहर से 10 मिनट की दूरी पर स्थित जापानी शांति स्तूप देखें। जिसका निर्माण 1972 में किया गया था।

हैप्पी वैली टी एस्टेट

आखिर में आप हैप्पी वैली टी एस्टेट घूमें। दरअसल, यहां पर ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर चाय के बागान स्थित है। दार्जलिंग ट्रिप बिना चाय बागानों की यात्रा के अधूरी है। यहां पर ट्रेडिशनल चाय का मजा भी उठा सकते हैं। यहां घूमते-घूमते रात हो जायेगी और आप स्ट्रीटफूड के साथ ट्रिप खत्म करें।

ये भी पढ़ें- December Travel: पहाड़ों से लेकर समंदर तक, दिसंबर ट्रिप के लिए परफेक्ट ये जगह

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मानसून में फूलों वाली 6 हेयर एक्सेसरीज, दिखाएगी आपको खिला खिला
गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक