
U Shape blouse designs: ब्लाउज डिजाइन की दुनिया में हाल के वक्त में एक क्रांति आई है। एक से बढ़कर एक ब्लाउज डिजाइंस बनाए जा रहे हैं। इसके पीछे वजह खूबसूरत और मॉर्डन लगना है। साड़ी में पर्सनालिटी तभी निखकर सामने आती है जब ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट हो। हालांकि फैशन क्रांति के बीच में अभी भी यू शेप (U Shap) नेकलाइन वाले ब्लाउज का जलवा कम नहीं हुआ है। थोड़ा सा ट्विस्ट देकर आज भी महिलाएं यू शेप ब्लाउज बनवाना ही पसंद करती हैं।
यहां पर यू शेप ब्लाउज के दो डिजाइन दिखाए गए हैं। पहले वाले में यू शेप के साथ हल्का सा वी टच दिया गया है। फ्रंट हुक के साथ यह ब्लाउज डिजाइन बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक क्रिएट कर रहा है। वहीं दूसरे ब्लाउज में यू नेकलाइन को काफी वाइल्ड रखा गया है। हुक पीछे दिया गया है। जिससे फ्रंट का उभार एक शेप में दिख रहा है। हर तरह की साड़ी के साथ यह ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट लगेगा।
डीप U शेप ब्लाउज
इस तस्वीर में 3 तरह के यू शेप ब्लाउज डिजाइन दिखाया गया है। जिसे आप अपनी पसंद के मुताबिक टेलर से सिलवा सकती हैं। डीप यू शेप ब्लाउज डिजाइन में ब्रेस्ट और शोल्डर एरिया को पूरी तरह से कवर करते हुए क्लीवेज तक कट दिया जाता है। जो विद पल्लू थोड़ा संस्कारी लुक देता है और थोड़ा बोल्ड।
स्लीवलेस डीप यू शेप ब्लाउज
इस ब्लाउज में स्लीव्स को हटा दिया जाता है और हॉल्टर नेक ब्लाउज बनाते हुए फ्रंट से काफी वाइल्ड रखा जाता है। यह भी साड़ी के साथ बहुत ही ग्लैमरस लुक देता है। आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
हॉल्टर नेक ब्लाउज
इस तरहके ब्लाउज पैटर्न में स्लीव्स का कोई स्थान नहीं होता है। यह गले से राउंड होते हुए फ्रंट में वी शेप डिजाइन बनाता है। आजकर इस पैटर्न का ब्लाउज तेजी से ट्रेंड पकड़ रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.