DIY Newspaper Crafts: कचरा नहीं खजाना! पुराने अखबार से बनाएं ये 5 खूबसूरत और काम के डेकोर आइटम्स

Published : Apr 26, 2026, 06:00 AM IST

DIY Newspaper Home Decor: पुराने-रद्दी अखबार को फेंकने से पहले देखें ये 5 क्रिएटिव DIY होम डेकोर आइडियाज, जो आपके घर को देंगे लग्जरी और स्टाइलिश लुक। आसान, सस्ते और बेहद यूनिक डेकोर हैक्स! बनाने में आसान और यूजफुल भी हैं। जानें

PREV
16
पुराने अखबार से बनाएं 5 DIY होम डेकोर और यूजफुल आइटम्स

यहां इमेज में दिखाए गए 5 DIY होम डेकोर और यूजफुल आइटम्स को आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। नीचे हर आइटम को बनाने का आसान तरीका बताया गया है। देखें-

26
अखबार का फूलदान (Flower Vase from Newspaper)

अखबार का फूलदान बनाने के लिए सबसे पहले अखबार की लंबी-लंबी पट्टियां काट लें। इन पट्टियों को पतली स्टिक या पेंसिल पर लपेटकर रोल बना लें। अब इन रोल्स को एक गोल आकार (फूलदान जैसा) बनाकर चिपका दें। नीचे बेस बनाने के लिए कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें। पूरी शेप बन जाने के बाद रस्सी से बांध दें। चाहें तो हल्का पेंट भी कर सकते हैं।

36
अखबार से बनाएं सन वाल डेकोर (Sun Wall Decor from Newspaper)

पुरान अखबार से सन वाज डेकोर बनाने के लिए एक गोल कार्डबोर्ड लें (बीच का हिस्सा)। अखबार की छोटी-छोटी पट्टियां बनाकर टाइट रोल करें। इन रोल्स को गोल सर्कल के चारों तरफ सूरज की किरणों की तरह चिपकाएं। अच्छे फिनिश के लिए सभी रोल बराबर दूरी पर लगाएं। चाहें तो स्प्रे पेंट से फाइनल लुक दें।

46
अखबार से बनाएं स्टोरेज बास्केट (Storage Basket from Newspaper)

पुराने अखबार का इस्तेमाल करके शानदार स्टोरेज बास्केट भी बना सकते हैं। सबसे पहले अखबार से मोटी स्ट्रिप्स बनाकर रोल तैयार करें। नीचे बेस के लिए गोल कार्डबोर्ड लें। रोल्स को ऊपर की तरफ उठाते हुए गोल शेप में चिपकाते जाएं। ऊंचाई मनचाही रखें (छोटी या बड़ी टोकरी जैसा)। ऊपर किनारे को मजबूत करने के लिए एक्स्ट्रा लेयर लगाएं। चाहें तो वार्निश कर दें ताकि मजबूत हो जाए।

56
अखबार से बना टेबल लैंप (Table Lamp from Newspaper)

पुराने अखबार से बहुत ही खूबसूरत DIY टेबल लैंप भी बना सकते हैं। इसके लिए अखबार से लंबे-लंबे रोल तैयार करें। इनसे सिलेंडर जैसा लैंप शेड बनाएं। बीच में लाइट फिट करने की जगह छोड़ें। नीचे बेस भी अखबार रोल्स से बनाएं ताकि लैंप खड़ा रह सके। अंदर छोटी LED लाइट लगाएं।

66
न्यूज पेपर से बना शानदार फोटो फ्रेम (Photo Frame from Newspaper)

पुराने अखबार का इस्तेमाल करके बहुत ही खूबसूरत फोटो फ्रेम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड से फ्रेम का बेस काट लें। अखबार की रोल्स बनाकर फ्रेम के चारों तरफ चिपकाएं।अंदर फोटो रखने के लिए खाली जगह रखें। फ्रेम को अच्छी तरह सेट करके सूखने दें। चाहें तो हल्का पेंट या वार्निश कर सकते हैं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories