Sequin Bangles Latest Trend: जेली बैंगल्स के बाद अब सीक्वेंस बैंगल्स तेजी से वायरल हो रहा है। ये बैंगल्स इस समर लड़कियों की पहली पसंद बन रहे हैं। सीक्वेंस बैंगल्स की कीमत, स्टाइल टिप्स और पूरी डिटेल पढ़ें।

Sequin Bangles Designs for Girls and Women: समर सीजन आते ही फैशन ट्रेंड्स भी तेजी से बदलने लगते हैं। हाल ही में जेली कश्मीरी और जेली बैंगल्स के वायरल होने के बाद अब मार्केट में एक नया और ग्लैमरस ट्रेंड छा गया है, सीक्वेंस बैंगल्स। ये बैंगल्स अपने शाइनी और पेस्टल लुक की वजह से खासतौर पर युवतियों और महिलाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या हैं सीक्वेंस बैंगल्स?

सीक्वेंस बैंगल्स दरअसल ऐसे कंगन होते हैं जिन पर छोटे-छोटे चमकदार सीक्वेंस (Sequins) लगे होते हैं। ये रोशनी पड़ते ही शानदार चमक देते हैं, जिससे हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

सीक्वेंस बैंगल्स 25+ रंगों में मिल रहे ऑप्शन

मार्केट में सीक्वेंस बैंगल्स 25 से ज्यादा रंगों में उपलब्ध हैं। रेड, ग्रीन, येलो, ऑरेंज जैसे ब्राइट कलर्स के साथ-साथ पेस्टल शेड्स और मल्टीकलर डिजाइन्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि आप इन्हें अपनी ड्रेस के हिसाब से मिक्स एंड मैच भी कर सकती हैं।

समर के लिए क्यों हैं परफेक्ट सीक्वेंस बैंगल्स?

गर्मी के मौसम में हल्के और स्टाइलिश एक्सेसरीज की डिमांड बढ़ जाती है। सीक्वेंस बैंगल्स न सिर्फ हल्के होते हैं बल्कि पसीने में भी ज्यादा भारी महसूस नहीं होते। इनके पेस्टल शेड्स समर वाइब्स को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट करते हैं।

किस आउटफिट के साथ करें स्टाइल?

  • एथनिक वियर: साड़ी, सूट या लहंगे के साथ ये बैंगल्स बहुत खूबसूरत लगते हैं।
  • फ्यूजन लुक: इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इनका ट्रेंड हाई है।
  • कैजुअल स्टाइल: सिंपल कुर्ती या टॉप के साथ भी इन्हें कैरी किया जा सकता है।

सीक्वेंस बैंगल्स की कीमत

सीक्वेंस बैंगल्स की कीमत काफी किफायती है। लोकल मार्केट से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तक ये आसानी से मिल जाते हैं। कीमत डिजाइन और क्वालिटी के अनुसार 300 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है।

सीक्वेंस बैंगल्स खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • सीक्वेंस बैंगल्स की क्वालिटी और फिनिशिंग जरूर चेक करें।
  • ज्यादा टाइट या ढीले बैंगल्स न लें।
  • स्किन फ्रेंडली मटेरियल को प्राथमिकता दें।

अगर आप इस समर सीजन में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो सीक्वेंस बैंगल्स एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपके लुक में चमक जोड़ेंगे बल्कि कम बजट में आपको स्टाइलिश भी बनाएंगे।