कम पैसों में लें हिल्स का मजा, घूमें उत्तर प्रदेश स्थित ये 5 हिल स्टेशन !

Published : Dec 30, 2024, 04:13 PM IST
Hill stations  2

सार

Hill Stations in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में हैं कई खूबसूरत हिल स्टेशन जो देंगे आपको कम बजट में शानदार अनुभव। अयोध्या, चित्रकूट और मथुरा के पास इन अनछुए पर्यटन स्थलों की जानकारी यहां पाएं।

ट्रैवल डेस्क। ‌ उत्तर प्रदेश धार्मिक मान्यताओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर भगवान शिव की नगरी काशी तो भगवान राम के जन्म भूमि अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थल मथुरा स्थित है। लेकिन जब बात हिल स्टेशन की आती है तो यह राज्य अपने पड़ोसी राज्यों से पिछड़ जाता है। यहां पर हिमाचल उत्तराखंड की तरह ऊंचे ऊंचे पहाड़ नहीं है। इसके बाद भी यहां ऐसी कुछ पहाड़ियां यूं कहें छोटे हिल स्टेशन है जो कम बजट में शानदार मजा देंगे। ऐसे में आप भी वीकेंड में घूमना चाहते हैं लेकिन कम पैसों में तो इन पांच जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

1) मणि पर्वत और सुग्रीव पर्वत

रामनगरी अयोध्या के पास स्थित मणि और सुग्रीव पर्वत अद्भुत खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जब हनुमान जी संजीवनी बूटी के लिए पहाड़ उठा रहे थे तो उसका एक हिस्सा इस स्थान पर गिराग गया था। तभी इसे सुग्रीव पर्वत का नाम दिया गया। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जो लोग अयोध्या घूमने आते हैं। वह यहां पर जरूर आते हैं।

2) चित्रकूट के पास स्थित गोकर हिल्स

हर साल चित्रकूट घूमने लाखों लोग जाते हैं। अगर आप भी यहां जा रहे हैं तो गोकर हिल्स जरूर जाएं। यह चित्रकूट से थोड़ी दूर पर ही स्थित है जो अपनी खूबसूरती और वॉटरफॉल्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर ऐसी कई गुफाएं भी हैं जो ट्रैकिंग का मजा देती है।। यहां पर आप रॉक क्लाइंबिंग और पिकनिक का मजा उठा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। जहां पर फोटोग्राफी का मजा उठाया जा सकता है।

3) खत्री हिल्स

बांदा शहर के पास स्थित यह पहाड़ 260 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर अंगलेश्वरी का मंदिर है। नवरात्रि के दिनों में यह जगह है जन्नत से कम नहीं लगती। नवरात्र के दिनों में यहां मेले के साथ खास उत्सव का आयोजन किया जाता है। अगर आप बंदा आ रहे हैं तो यहां पर आ सकते हैं।

4) चित्रकूट

जब बात शांति और सुंदरता की आती है तो चित्रकूट का नाम जरुर लिया जाता है। यहां पर बड़े-बड़े पत्थरों से बनी पहाड़ियां है जो शानदार नजारा देती हैं। आप वीकेंड पर इसे एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार चित्रकूट में वनवास के दौरान भगवान राम लक्ष्मण और माता सीता ने यहीं समय बिताया था।

5) गोवर्धन पर्वत

मथुरा वृंदावन जिंदगी में एक बार हर कोई जाना चाहता है। आप यहां आ रहे हैं तो गोवर्धन पर्वत जाना ना भूले। इसे गिरिराज पर्वत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में यह पर्वत भगवान कृष्ण के समान माना जाता है। पहाड़ की लंबाई केवल 80 फुट है। जहां कोई भी आसानी से चढ़ सकता है। वहीं यह पूरे साल खुला रहता है आप हवाई रेल और सड़क मार्ग तीनों तरीके से यहां पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें- फन नहीं फियर बन जायेगी ट्रिप ! Snowfall का मजा लेते वक्त साथ रखें ये चीजें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Happy Karwa Chauth 2026 Wishes in Hindi: सजती रहे मांग में सिंदूर, चेहरे पर मुस्कान रहे... 60+ करवा चौथ शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं? जानें 8 जरूरी चीजें और 3 हेल्दी कॉम्बिनेशन