घर की सफाई में पति का साथ शुभ या अशुभ? वास्तु में छिपा है हैरान करने वाला सच

Published : Jun 10, 2025, 11:36 AM IST
Vastu Shastra for home

सार

Vastu tips for home: घर में झाड़ू लगाने और रखने के वास्तु शास्त्र नियम जानें। क्या पुरुषों का झाड़ू लगाना शुभ है? सही दिशा, समय और झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स अपनाकर घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं।

घर बनवाना हो या फिर किचन से लेकर बाथरूम की दिशा तय करनी हो वास्तु शास्त्र बिना कुछ नहीं हो सकता है। ये प्राचीन भारतीय शास्त्र है। जहां घर बनवाने से लेकर हर दिशा से जुड़े कुछ नियम है। जिनका पालन कर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाई जा सकती है। वैसे तो घर से लेकर किचन, बाथरूम और दिशा से जुड़ी कई बातें जानते होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है,यदि घर के कामों में पत्नी के कामों में पति यदि हाथ बंटाता है तो ये वास्तु के अनुसार सही है या गलत ?

आज के जमाने में पति-पत्नी मिलकर काम करना पसंद करते हैं। अगर कोई खाना बना रहा है तो कोई सफाई कर रहा है। वास्तु शास्त्र में सफाई का महत्व है। ये घर को स्वच्छ रखने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को रोकने का भी काम करती है लेकिन यदि घर में अक्सर पति या कोई पुरुष झाड़ू लगाता है तो इसके कई मायने होते हैं। जो सभी को पता होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: किस दिशा में दोष हो तो क्या परेशानी होती है, इनसे कैसे बचा जा सकता है?

पुरुषों का घर पर झाड़ू लगाना सही या गलत ?

वास्तु शास्त्र में कभी ये नहीं कहा गया कि झाड़ू लगाना सिर्फ महिलाओं का काम है। हालांकि समाज में ऐसा माना जाता है कि घर से जुड़े काम केवल महिलाओं के हैं लेकिन अब ऐसी सोच भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है और महिलाओं के साथ पुरुष भी घर के कामों में मदद कर रहे हैं। ऐसे में आपके घर में भी पति झाड़ू लगाते हैं तो ये कही से गलत नहीं है।

वास्तु के अनुसार झाड़ू कैसे रखें?

कुल मिलाकर, पुरुष हो या महिला कोई भी झाड़ू लगा सकता है लेकिन इसे रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • झाड़ू की सही दिशा पता रखें। इसे हमेशा दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।
  • झाड़ू को वास्तु के अनुसार रखने का तरीका जानें और इसे हमेशा छुपाकर रखें।
  • रात में झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। ये सवाल सभी के मन में आता है तो जवाब है नहीं। सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ये घर में निगेटिवी टो बढ़ाता है।
  • अक्सर गुस्से में झाड़ू से पिटाई भी कर दी जाती है या फिर उस पर लोग पैर रखकर चले जाते हैं। ऐसा करने बचे। वास्तु के अनुसार ये बिल्कुल गलत है।

पुरुषों का झाड़ू लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ

यदि कोई पुरुष घर में पत्नी का हाथ बंटाते हुए घर की साफ-सफाई में मदद करते हैं और अक्सर झाड़ू लगाते है। तो सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होता है। साथ ही जो व्यक्ति मेहनत से श्रम-सफाई में भागीदार होता है। वह घर की समृद्धि में भी अपना योगदान देता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता