घर को सजाएं 5 मूर्ती से, ट्रेडिशनल ब्यूटी के साथ बढ़ेगा धन और सौभाग्य

Published : Jun 06, 2026, 02:00 PM IST

Vastu Friendly Statues: वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन-कौन सी मूर्तियां घर में रखना शुभ माना जाता है? कछुए की मूर्ति को घर में किस दिशा में रखना चाहिए ताकि धन लाभ हो? हंस की जोड़ी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

PREV
16

आजकल धन, शांति और सौभाग्य के लिए लोगों का वास्तु पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। घर को वास्तु के मुताबिक सजाना संवारना पसंद कर रहे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना और हर वस्तु ऊर्जा को प्रभावित करती है। सही दिशा में रखी गई चीजें न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी भी लाती हैं। माना जाता है कि कुछ खास मूर्तियां घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सौभाग्य बढ़ता है। नीचे 5 ऐसी ही वास्तु-फ्रेंडली मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

26

ऊंट की मूर्ति से बनते हैं काम

वास्तु शास्त्र में ऊंट की मूर्ति को बेहद शुभ माना गया है। इसे घर के लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है।

फायदे:

  • करियर में तरक्की के अवसर बढ़ते हैं
  • रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं
  • नौकरी और बिजनेस में स्थिरता आती है
36

हाथी की मूर्ति से घर में समृद्धि आती

हाथी को शक्ति और धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसकी मूर्ति घर में रखना बहुत शुभ होता है।

फायदे:

  • घर में समृद्धि और स्थिरता आती है
  • पारिवारिक तनाव कम होता है
  • चांदी या पीतल की मूर्ति अधिक शुभ मानी जाती है
  • बेडरूम में रखने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं
46

कामधेनु गाय की मूर्ति से घर में आती शांति

कामधेनु गाय को समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

फायदे:

  • घर में सुख-शांति और प्रेम बढ़ता है
  • परिवार में आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं
  • विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
  • संतान सुख से जुड़ी मान्यताओं में भी शुभ माना जाता है
56

स्वान (हंस) जोड़ी की मूर्ति से रिश्ते होते हैं मजबूत

हंस को प्रेम, शांति और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है। हंस की जोड़ी घर में रखना बहुत शुभ होता है।

फायदे:

  • पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं
  • घर में प्रेम और समझ बढ़ती है
  • तनाव कम होता है
  • बेडरूम में रखना अधिक लाभकारी माना जाता है

और पढ़ें: Gen Z इंडो-वेस्टर्न ड्रेस: डे-नाइट फंक्शन में बिखेरें चार्म

66

कछुए की मूर्ति से धन की बढ़ोतरी

वास्तु शास्त्र में कछुए को भाग्य और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे सही दिशा में रखने से विशेष लाभ मिलता है।

फायदे:

  • धन और बचत में वृद्धि होती है
  • देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
  • इसे लिविंग रूम में उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है
  • मूर्ति को हमेशा घर के अंदर की ओर मुख करके रखें

और पढ़ें: विटेंज में मॉडर्न ट्विस्ट, लॉन्ग नाखून पर ट्राई करें पोल्का डॉट नेल आर्ट

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories