कांच की सजावट ला सकती है घर में खुशहाली, जानें सही दिशा और वास्तु टिप्स

Published : Sep 26, 2024, 12:50 PM IST
vastu-tips-for-glass-decor-item

सार

घर की सजावट में कांच की चीजें खूबसूरती तो बढ़ाती हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इन्हें सही दिशा में रखना भी जरूरी होता है। जानें, घर में कहां रखें कांच का सामान और किन जगहों पर इससे बचना चाहिए।

हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा हो, चीजों से सजा हो। लोग अपने घर को सजाने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से एक है ग्लास की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ग्लास की चीजें दिखने में तो खूबसूरत होती ही है, साथ ही सजने के बाद घर को ये डिसेंट और क्लासी लुक देते हैं। मार्केट में आज के समय में ग्लास डेकोर की कई सारी चीजें उपलब्ध है, लोग अपने घर के कलर, डिजाइन और अपनी पसंद के हिसाब से ग्लास की चीजें खरीदकर लाते हैं। घर में ग्लास के वास भी बहुत खूबसूरत लगते हैं और इसमें ताजे फूल रखने से घर और रूम की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाती है।

घर में कांच की सजावट की चीजें खूबसूरती तो बढ़ाती ही है, साथ ही यदि हमें इससे पॉजिटिविटी चाहिए, तो हमें इसके लिए वास्तु के कुछ नियमों के बारे में विशेष ध्यान देना चाहिए। बता दें कि ग्लास एक सिलिक आइटम है, जो कि भूमि तत्व से जुड़ा हुआ है। इसलिए, आप कांच की चीजों को घर में लाएं, तो वास्तु के इन नियमों का खास ध्यान देना चाहिए, जिससे इसे रखने से घर में खुशियां और बरकत आए। चलिए इस बारे में और विस्तार से हमारे वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से इसके बारे में जानते हैं।

कांच का सामान रखते हुए इन बातों का रखें खास ध्यान

कांच भारी सामान रखते हुए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अपने घर को कांच के भारी सामान से सजा रहे हैं, तो आप उसे दक्षिण-पश्चिम के नैऋत्य कोण में रखें। इस स्थान पर कांच के भारी सामान को रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांच की भारी चीजें रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा यह दांपत्य जीवन के लिए भी अच्छा माना गया है।

यहां रखें कांच का हल्का सामान

आजकल मार्केट में ढेर सारे कांच के डेकोर आइटम मिल जाएंगे, ये डेकोर आइटम काफी लाइटवेट होती है। कांच के कछुआ, देवी-देवताओं की मूर्तियां, छोटे बड़े गमले या सोकेस को आप उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। कांच के लाइटवेट सामान को आप बृहस्पति के साथन में रखने से आपके घर के बच्चों की बुद्धि, विवेक और ज्ञान में वृद्धि होती है।

इसे भी पढ़ें: अपशगुन या अंधविश्वास, थाली में क्यों नहीं परोसते 3 रोटी?

घर के इन दिशाओं में न रखें कांच का सामान

घर को सजाने के लिए कांच का समाना बहुत अच्छा माना गया है, वास्तु की माने तो इसे यदि सही स्थान पर रखा जाए तो इससे घर वालों को बहुत लाभ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में ऐसी और भी दिशाएं हैं, जहां पर आपको कांच की चीजे रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार कभी भी पूर्व दिशा के मध्य में या फिर पश्चिम दिशा के मध्य में कांच की चीजें नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा घर के दक्षिण पूर्व दिशा में भी कांच का सामान रखना शुभ नहीं माना गया है। इसलिए कांच के सामान का इस्तेमाल न करें। यदि आपके पास कांच का कोई डेकोरेटीव पीस है, जिसका रंग लाल है तो इसे आप भूलकर भी दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक बार में दो या तीन से ज्यादा शो केस का इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें: किचन में तवा रखते वक्त न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है परेशानियां और धन हानि

ब्रह्म स्थान में ना रखें कांच का सामान

घर के ब्रह्म स्थान में कभी भी कांच की डेकोर आइटम नहीं रखना चाहिए। कांच की चीजों को कभी भी ब्रह्म स्थान में रखने की गलती न करें। कांच की चीजों को बिना किसी परेशानी के इस जगह पर लटका या टांग सकते हैं। ब्रह्म स्थान में शैंडेलियर को आसानी से हैंग कर सकते, इससे कोई दोष नहीं है। ध्यान रखें कि शैंडेलियर पूरी तरह से कांच का होना चाहिए।

PREV

Recommended Stories

₹1000 की सिंपल साड़ी को दें 10K डिजाइनर लुक, ट्राई करें 7 Easy Hacks
Dupatta Styling: सूट के साथ 6 दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल, 2025 का रहा ट्रेंड