बिना तोड़फोड़ के वास्तु दोष दूर करने के 10 अचूक उपाय

Published : Sep 16, 2024, 02:27 PM IST
Vastu-tips-for-home

सार

घर में वास्तु दोष होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसे बिना एक भी रुपए खर्च किए अपने घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क: अधिकतर लोग घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखते है, लेकिन कई बार बिना वास्तु के भी घर खरीद लिया जाता है। बिना वास्तु के घर में रहने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आर्थिक तंगी से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य तक खराब हो सकता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बिना एक भी रुपए खर्च किए अपने घर का वास्तु ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ छोटे-छोटे चेंज अपने घर में करने की जरूरत है, तो चलिए जानते हैं उन 10 उपाय के बारे में जो घर के वास्तु को ठीक कर सकते हैं।

कलश की करें स्थापना

अगर आपके घर में वास्तु दोष है या आपको ऐसा लगता है कि घर में पॉजिटिविटी नहीं रहती है और हमेशा नेगेटिविटी महसूस होती है, तो उत्तर पूर्व यानी कि ईशान कोण में एक कलश रखें। दरअसल, कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है और ईशान कोण में कलश रखने से घर की समस्याएं दूर होती हैं।

मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक

घर पर वास्तु संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए आप अपने मेन गेट पर लाल रंग के सिंदूर से स्वास्तिक बना सकते हैं। इस स्वास्तिक को 9 अंगुल लंबा और 9 अंगुल चौड़ा बनाएं। इससे घर की नेगेटिविटी कम होती है।

घोड़े की नाल

वास्तु के अनुसार, घोड़े की नाल बहुत शुभ मानी जाती है। अगर इसे घर में लगाया जाए तो इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आप अपने मेनगेट पर घोड़े की पूरी नाल लगा लें।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। खासकर, अगर आपका घर दक्षिण मुखी है, तो हनुमान जी की तस्वीर से इसके प्रभाव कम होते हैं। आप घर के एंट्रेंस पर पंच धातु से बना पिरामिड भी लगा सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

विंड चाइम्स लगाएं

विंड चाइम्स ना केवल आपके घर को सुंदर लुक देती हैं, बल्कि वास्तु के अनुसार बहुत शुभ मानी जाती है। कहते हैं इसकी आवाज से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। आप 6 या 8 छड़ वाली विंड चाइम्स खरीद सकते हैं।

क्रिस्टल बॉल रखें

अपने घर या ऑफिस में क्रिस्टल बॉल रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह नेगेटिव एनर्जी को अब्जॉर्ब करता है और घर में सुख शांति और समृद्धि लाता है। आप गुलाबी रंग की क्रिस्टल बॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। या नारंगी या लाल रंग की क्रिस्टल बॉल भी रख सकते हैं।

समुद्री नमक का करें इस्तेमाल

वास्तु के अनुसार, समुद्री नमक घर से नेगेटिविटी को दूर करता है। आप अपने घर के कोनों में समुद्री नमक का छिड़काव कर सकते हैं या पोछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक मिलाएं।

इस दिशा में ना लगाएं शीशा

घर में शीशा लगाने के लिए भी एक विशेष दिशा होती है। कहते हैं कि अगर गलत दिशा में शीशा लगाया जाए तो इससे नेगेटिव एनर्जी आती है। आप मेन गेट या फिर बिस्तर के सामने मिरर नहीं लगाए। इसके अलावा आप किसी और दिशा में मिरर लगा सकते हैं।

यहां लगाएं फिश एक्वेरियम

वास्तु के अनुसार, घर में फिश एक्वेरियम का होना भी बहुत शुभ माना जाता है और हिंदू मान्यताओं के अनुसार अगर मछलियों को खाना खिलाया जाए तो इससे आपके कर्म अच्छे होते हैं। आप अपने घर में किचन के पास या डाइनिंग टेबल के पास फिश एक्वेरियम लगा सकते हैं। आप इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं।

वास्तु पिरामिड का करें इस्तेमाल

वास्तु दोष को खत्म करने के लिए और नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए आप वास्तु पिरामिड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे घर में उस स्थान पर रखना चाहिए जहां पर अंधेरा, कम रोशनी और नेगेटिविटी का एहसास होता हो। यह इन सभी चीजों को दूर करता है।

और पढ़ें- भगवान शिव को प्रिय हैं ये 5 फूल, जानें इनके महत्व

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता