Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर का पंख, धन से भर जाएगी तिजोरी

Published : Feb 25, 2025, 03:37 PM IST
peacock feathers

सार

Vastu Tips for Money: घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र में मोर पंख का विशेष महत्व बताया गया है। इसे घर में सही जगह रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन में वृद्धि होती है। जानिए मोर पंख रखने के कुछ खास वास्तु टिप्स।

Vastu Tips for Money: हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है। वास्तु के अनुसार काम करने से आपके घर में खुशियां बनी रहती हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार काम करने से घर में दोष कम होते हैं और समृद्धि बढ़ती है। वास्तु शास्त्र में मोर के पंख को लेकर भी कुछ बातें कही गई हैं। हिंदू धर्म में मोर के पंख को बहुत शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्व होता है। भगवान श्री कृष्ण को भी मोर के पंख बहुत प्रिय हैं। कई लोग इसे घर में भी रखते हैं। घर में मोर के पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में इस बारे में कुछ बातें बताई गई हैं कि इसे घर में कहां रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में

पूर्व दिशा में

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में मोर के पंख रखने से कई लाभ मिलते हैं। इस दिशा में मोर के पंख रखने से आपके घर में झगड़े खत्म होते हैं और घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- बार-बार पेशाब आना रोक नहीं पा रहे? ये बीमारियां हैं कराण

तिजोरी में

अगर आपको पैसों से जुड़ी परेशानी आ रही है तो आपको पैसे रखने की जगह पर मोर का पंख जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख रखने से धन की कमी नहीं होती है।

मुख्य द्वार पर

मोर पंख को शुभ माना जाता है और इसे सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और आपके घर में हमेशा खुशियाँ बनी रहती हैं।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी खाते हैं इन सब्जियों को कच्चा, तो जानें इसके नुकसान

पूजा स्थल पर

पूजा स्थल पर मोर पंख रखना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर मोर पंख रखने से धन की प्राप्ति होती है। इस स्थान पर मोर पंख रखने से आप भाग्यशाली बनते हैं।

बच्चों के पढ़ने के स्थान पर

बच्चों के पढ़ने के स्थान पर मोर पंख रखने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगता है और बच्चों का रिजल्ट भी बेहतर होता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक
भगवान जगन्नाथ से जुड़े 50 बच्चों के नाम, हर नाम का अर्थ भी है खास