Vat Purnima 2025: वट पूजा पर खिल उठेगा घर का आंगन, बनाएं 5 न्यू रंगोली डिजाइन

Published : Jun 09, 2025, 03:45 PM IST

Vat Purnima Rangoli Designs: वट पूर्णिमा व्रत सुहागन महिलाओं के त्याग और बलिदान का प्रतीक है। इस साल ये व्रत 10 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में त्योहार को खास बनाते हुए घर में रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन बनाएं। 

PREV
15
फूल वाली रंगोली की डिजाइन

वट पूर्णिमा पर घर को खास दिखाना चाहते हैं लेकिन रंगों के साथ खेलना नहीं आता है तो फूल की रंगोली बनाएं। यहां पर गेंदे के फूलों के बीच में पान के पत्तों से दीपक का आकार दिया गया है। साथ में कमल डिजाइन और भी खूबसूरत लग रही है।

25
सिंपल रंगोली डिजाइन फोटो

वट पूर्णिमा पूजा के लिए बरगद के पेड़ का विशेष महत्व है। आप भी घर के आंगन को खास लुक देना चाहती हैं तो गोले में बरगद का पेड़ बनाएं। साथ में नीचे की ओर वटपूर्णिमा लिखकर दीया भी जलाएं। रंगोली बनाने में लाल-पीले और हरे रंग का इस्तेमाल करें। 

35
वट पूर्णिमा रंगोली डिजाइन 2025

रंगोली बनाने में ज्यादा निपुण नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आंगन की शान बढ़ाने और उसे रॉयल दिखाने के लिए पाटा आकार में वट पूर्णिमा लिखें। साथ में छोटा सा बरगद बनाएं। ये सिंपल होकर भी आंगन को रॉयल लुक देगा। 

45
पतंग स्टाइल रंगोली डिजाइन न्यू

रंगोली बनानी आती है तो कुछ क्रिएटिव ट्राई करते हुए इस तरह की पतंग स्टाइल रंगोली बनाएं। यहां पर भरे-भरे पत्तों को पतंग आकार में बनाया गया है। नीचे री ओर थाली बनी है। जो वाकई में शानदार लुक दे रही है। ऐसी रंगोली घर को सुंदर दिखाने में कमी तो नहीं रखेगी। 

55
फ्लावर शेप रंगोली डिजाइन

अगर आप रंगों से हटकर रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं तो फूलों से बनी ये फ्लावर शेप रंगोली जरूर ट्राई करें। ये सुहागन महिला के चित्र के साथ पूजा का चित्रण किया गया है। जो बहुत प्यारा लुक देगा। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories