Madhubala Blouse Ideas: 8 मधुबाला ब्लाउज डिजाइन, वट सावित्री की येलो-ग्रीन और लाल साड़ी संग पहनें

Published : May 10, 2026, 03:00 PM IST
मधुबाला ब्लाउज डिजाइन

सार

Madhubala blouse Readymade Designs: अगर आप इस वट सावित्री पर ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा रेट्रो और रॉयल लुक चाहती हैं, तो मधुबाला इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। ये 8 डिजाइन आपकी येलो, ग्रीन और लाल साड़ी के साथ खूबसूरत दिखेंगे।

वट सावित्री व्रत में महिलाएं अक्सर येलो, ग्रीन और रेड साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर साड़ी के साथ सही ब्लाउज डिजाइन न हो, तो पूरा लुक फीका लग सकता है। ऐसे में अगर आप इस बार ट्रेडिशनल के साथ रेट्रो और रॉयल टच चाहती हैं, तो मधुबाला इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। बॉलीवुड की सदाबहार खूबसूरती Madhubala का एलीगेंट स्टाइल आज भी फैशन में बना हुआ है। यहां देखें 8 खूबसूरत मधुबाला ब्लाउज डिजाइन, जो वट सावित्री पर आपकी येलो, ग्रीन और लाल साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे।

डीप स्वीटहार्ट नेक मधुबाला ब्लाउज

अगर आप वट सावित्री पर रॉयल और फेमिनिन लुक चाहती हैं, तो डीप स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज ट्राय कर सकती हैं। यह डिजाइन मधुबाला के क्लासिक बॉलीवुड स्टाइल से इंस्पायर्ड है, जो सिल्क, बनारसी और ऑर्गेंजा साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। खासकर लाल और येलो साड़ी के साथ यह नेकलाइन आपके लुक को एलीगेंट टच देती है।

और पढ़ें -  प्लांट स्टैंड वुडन फर्नीचर, इंडोर डेकोर के लिए 8 डेकोरेटिव डिजाइन

एल्बो स्लीव्स विंटेज ब्लाउज डिजाइन

मधुबाला के स्टाइल की सबसे खास बात उनकी ग्रेसफुल स्लीव्स हुआ करती थीं। ऐसे में एल्बो स्लीव्स ब्लाउज वट सावित्री जैसे ट्रेडिशनल मौके के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन न सिर्फ क्लासी दिखता है बल्कि पूजा-पाठ के दौरान कम्फर्टेबल भी रहता है। इसे आप ग्रीन कॉटन सिल्क या रेड साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

पफ स्लीव्स मधुबाला ब्लाउज

अगर आप अपने साड़ी लुक में थोड़ा रेट्रो चार्म जोड़ना चाहती हैं, तो पफ स्लीव्स ब्लाउज एक शानदार ऑप्शन है। यह डिजाइन पुराने बॉलीवुड फैशन की याद दिलाता है और साड़ी को ज्यादा ग्रेसफुल लुक देता है। येलो-ग्रीन साड़ी के साथ यह ब्लाउज डिजाइन बेहद प्यारा और ट्रेडिशनल लगता है।

और पढ़ें - मिनी फाउंटेन 6 डिजाइन, छोटा लिविंग एरिया भी लगेगा लविश 

हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज

थोड़ा रिच और रॉयल लुक चाहती हैं, तो हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में हल्की गोल्डन या थ्रेड वर्क एम्ब्रॉयडरी बहुत सुंदर लगती है। खासकर लाल साड़ी के साथ यह डिजाइन पूजा और फेस्टिव लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना देता है।

गोल नेक बैक बटन ब्लाउज

गोल नेक और बैक बटन ब्लाउज डिजाइन मधुबाला के पुराने क्लासिक लुक से इंस्पायर्ड है। इसका सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। अगर आप ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहतीं, तो इसे ग्रीन या येलो साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

शीयर स्लीव्स मधुबाला ब्लाउज

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो शीयर स्लीव्स ब्लाउज बेस्ट रहेगा। इसमें नेट या ऑर्गेंजा फैब्रिक की हल्की ट्रांसपेरेंट स्लीव्स होती हैं, जो साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाती हैं। रेड और ग्रीन साड़ी के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।

बोट नेक विंटेज ब्लाउज

बोट नेक ब्लाउज डिजाइन आपको सिंपल लेकिन सोफिस्टिकेटेड लुक देगा। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो ज्यादा डीप नेक पसंद नहीं करतीं। बनारसी, सिल्क और हैवी बॉर्डर साड़ी के साथ यह ब्लाउज बहुत ग्रेसफुल लगता है और मधुबाला की क्लासिक स्टाइलिंग की याद दिलाता है।

फ्रंट हुक क्लासिक ब्लाउज

अगर आप पुराने बॉलीवुड का असली रेट्रो फील चाहती हैं, तो फ्रंट हुक क्लासिक ब्लाउज ट्राय करें। यह डिजाइन मधुबाला के दौर में काफी ट्रेंड में था और आज फिर फैशन में लौट आया है। इसे लो बन, गजरा और विंग्ड आईलाइनर के साथ स्टाइल करें, ताकि पूरा रेट्रो लुक तैयार हो जाए।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राउंड फेस और डबल चिन गर्ल्स एवॉइड करें 4 स्टाइलिंग मिस्टेक, दिखेंगी एकदम स्लिम
Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स