
Velvet Lehenga Designs For Daughter: विंटर वेडिंग में अक्सर स्टाइट शॉल और स्वेटर के अंदर ढक कर रह जाते हैं। खासकर बच्चों को लेकर पैरेंट्स ज्यादा ही प्रोटेक्टिव होते हैं। छोटी बच्चियों को ठंड लग जाएगी ये सोचकर एथनिक वियर को स्वेटर और टोपी के नीचे छुपा देते हैं। जिसकी वजह से टीनएज बेटियां गुस्सा भी करती हैं। लेकिन अगर आप वेलवेट में उनके लिए एथनिक वियर खरीदती हैं, तो फिर वो गर्माहट और स्टाइल दोनों देगी। यहां पर हम वेलवेट लहंगा डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बजट के अंदर खरीद कर बेटियों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
7-14 साल की बेटियों के लिए आप इस तरह का लहंगा खरीद सकती हैं। वन शोल्डर ब्लू वेलवेट लहंगा पर थ्रेड और सितारों का काम किया गया है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लग रहा है। विंटर के साथ-साथ आप इस तरह का लहंगा समर में भी पहना सकती हैं। इस लहंगा में आपकी लाडली प्रिसेंज लगेगी। मिंत्रा पर आप इस लहंगा को हैवी डिस्काउंट के साथ 775 रुपए में खरीद सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकती हैं।
Velvet Square Neck Thread Work Lehenga आप अपनी लाडली को वेडिंग में पहना सकती हैं। लहंगा पर थ्रेड का सुंदर काम है। इसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा जोड़ा गया है। मिंत्रा पर यह लहंगा आपको 775 रुपए में मिल जाएंगा। विंटर में इस लहंगा के साथ आप वेलवेट जैकेट भी जोड़ सकती हैं।
हैवी एंब्रॉयडरी नेवी ब्लू लहंगा छोटी लड़कियों पर बहुत ही सुंदर लगता है। इस लहंगा पर मोटिफ्स एंब्रॉयडरी किया गया है। हाफ स्लीव्स ब्लाउज और दुपट्टा के साथ इस लहंगा को जोड़ा गया है। आप इस तरह का लहंगा अमेजन से खरीद सकती हैं। 4-14 साल के उम्र की बच्चियों के लिए यह लहंगा अवेलेबल हैं। कीमत की बात करें तो यह लहंगा आपको इस साइट पर 599 रुपए में मिल जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.