Cactus Plant: घर सजाने का आसान तरीका, लगाएं 4 सुंदर कैक्टस

Published : Nov 26, 2025, 11:29 AM IST
cactus indoor plants for home

सार

Indoor cactus plants: इनडोर केकटस प्लांट्स घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ बजट में फिट बैठते हैं। यहां देखें 4 ऐसे पौधे जो बिना कांटों के आते हैं और इन्हें देखभाल की ज्यादा जरूरत भी नहीं होती है। 200-300रु के बजट में एक्सप्लोर करें ये विकल्प।

इनडोर प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ महंगे डेकोर का खर्चा भी बचाते हैं। आप इन्हें लीविंग रूम से लेकर बेडरूम या किचन के पास कहीं भी रख सकते हैं। वैसे तो ऑनलाइन हो या फिर बाजार आपको एक से बढ़कर एक कम देखभाल पौधों की बड़ी लिस्ट मिल जाएगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्लांट के बारे में बताएंगे, जिसकी तारीफ किए बिना मेहमान खुद को रोक नहीं पाएंगे साथ ही ये बजट में भी बिल्कुल फिट बैठेगा। 

घर पर लगाए कैक्टस प्लांट

यूरोपीय देशों में छोटे-छोटे कैक्टस प्लांट बहुत पसंद किए जाते हैं। ये सुंदर दिखने के साथ बिना पानी और रोशनी के जल्द बड़े हो जाते हैं। आप भी घर को वेस्टर्न टच देना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यहां जानें ऐसे 5 केकटस प्लांट की लिस्ट जो घर को 100% ज्यादा गॉर्जियस लुक देंगे।

ये भी पढ़ें- मोहब्बत में बना रहेगा स्पार्क, 5 इनडोर प्लांट घोल देंगे रिश्ते में मिठास

Bunny Ear Cactus

बनी ईयर कैक्टस को पोल्का डॉट कैक्टस भी कहते हैं। इसके पत्ते गोल और चपटे होते हैं जो दिखने में बिल्कुल खरगोश जैसे दिखते हैं। आप इसे घर पर आराम से लगा सकते हैं। ये पौधा बिना नुकीले कांटों के आता है, जो किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा। सर्दियों के मौसम में इसे 3-4 हफ्तों में पानी देने की जरूरत पड़ती है, हालांकि 6-7 घंटे धूप दिखाना जरूरी है। अमेजन-फ्लिपकार्ट पर गमले के साथ इन्हें 200-300 रु में चुना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- घर से होगा मच्छरों का खात्मा ! लगाएं 5 इनडोर प्लांट

Christmas Cactus

घर पर लगाने के लिए क्रिसमस कैक्टस   भी बढ़िया विकल्प है। बिना कांटों संग आने वाला ये पौधा गुलाबी, लाल या व्हाइट फ्लावर देता है। इस प्लांट को पानी देने की जरूरत होती है। आप हफ्ते में 2-3 बार वाटरिंग करें साथ ही सीधे धूप की दिखाने की इनडायरेक्ट तरीके के धूप दें। आप इसे फेस्टिव सीजन में सजाकर और प्यारा बना सकते हैं।

Moon Cactus 

मून कैक्टस का पौधा यूनिक होने के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत है। इसे दो नागफनियों को जोड़कर बनाया जाता है। जिस वजह ये काफी वाइब्रेंट होता है। इस पौधे को सीधे धूप मत दिखाएं आप खिड़की के पास परोक्ष रूप से रोशनी दे सकती हैं। ठंड में महीने में 1 बार पानी दें और दोबारा तभी सींचे जब मिट्टी सूखी हो। 

Fairy Castle Cactus

ये नागफनी, तने हुए पत्तों के साथ आती है, जो दिखने में बिल्कुल किले जैसे लगते हैं। जिस वजह से यूरोपीय देशों में इसे खूब पसंद किया जाता है। आप घर के लिए ऑप्शन बना सकती है। ये पौधा धीरे-धीरे बड़ा होता है और कम रोशनी में खिलता है। बता दें कि ये पौधा फूल नहीं देता है लेकिन इसकी बनावट पौधे को स्पेशल बनाती है

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Candle Holder: डायनिंग टेबल के लिए एस्थेटिक कैंडल होल्डर, डिनर पर सजाएं 10 डिजाइन
कमरे की खाली जगह को बनाएं खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर, ये 5 आइडियाज आ सकते हैं काम