Kitchen Garden Tips : महंगे पालक-सरसों छोड़ें, घर में उगाएं सस्ती हरी सब्जियां

Published : Nov 26, 2025, 11:27 AM IST
kitchen garden

सार

सर्दी का मौसम हरी पत्तेदार सब्जियों का है। पालक, सरसो, बथुआ समेत कई तरह के साग खेतों में लहलहाने लगते हैं। लेकिन बाजार में दाम कम नहीं होता है। 80 रु. तक ये किलो मिलते हैं, वो भी केमिकल से उगाए हुए। तो क्यों ना आप इन सब्जियों को घर में ही उगाएं। 

Home Grown Leafy Vegetables: सर्दी का मौसम हरी पत्तेदार सब्जियों का होता है। पालक, सरसो, मेथी, बथुआ, मूली, धनिया और लेट्यूस समेत कई तरह की हेल्दी सब्जियां इस मौसम में खेतों को गुलजार करती नजर आती हैं। बाजारों में जब ये आते हैं, तो लोग कई बार जी भरकर खा नहीं पाते हैं। इसके पीछे वजह एक तो दाम, ऊपर से केमिकल युक्त होना। अगर आपके पास जगह है, तो आप इसे खुद से भी बड़ी आसानी से उगा सकते हैं। साग और सब्जी आप गमलों में, कंटेनरों में या किचन गार्डन में थोड़ी सी मेहनत के साथ उगा सकते हैं। तो सबसे पहले जान लें इस मौसम में कौन-कौन सी सब्जियां होती है, जो तेजी से पनपते हैं।

कम समय में तैयार होने वाली सब्जियां

सरसो का साग

विंटर सीजन का सबसे स्पेशल सब्जी है, सरसो का साग। इस साग को आप अपने गमले या कंटेनर में भी बिना मेहनत के उगा सकते हैं। यह 40 दिनों में तैयार हो जाती है। सलाद या साग के रूप में इसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसो का साग और मक्के की रोटी सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन सर्दी के मौसम में मानी जाती है।

पालक

वैसे तो पालक आपको सालोभर मिलते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में यह तेजी से बढ़ते हैं। बीज छिड़कने से लेकर कटाई तक की फसल महज 30-35 दिनों के अंदर हो जाती है। पालक का साग, सब्जी , सूप आप किसी भी रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेट्यूस (सलाद पत्ता)

लेट्यूस ठंड में तेजी से बढ़ता है। सबसे बड़ी खासियत इस सब्जी की ये है कि कटाई के बाद भी इसमें पत्ता नया आ जाता है। 40-45 दिनों के अंदर इसकी पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती है। लेट्यूस को आप सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी हेल्दी और पौष्टिक होती है।

मेथी कितने दिन में तैयार हो जाता है?

मेथी सर्दी में लोग खूब पसंद करते हैं। इसका पौधा भी 25-30 दिनों के भीतर तैयार हो जाता है। इसे आप छोटे गमले या कंटेनर में उगा सकते हैं।

मूली कितने दिन में उग जाता है?

मूली को लेकर बहुत से लोगों के अंदर गलतफहमियां है कि इसे उगाना बहुत मुश्किल होता है और यह काफी दिनों में तैयार होता है। जबकि मूली का बीज बोने के 40 दिन के बाद यह तैयार हो जाता है। इसे भी आप गमले या फिर गार्डन में लगा सकते हैं। पत्ते घने दिखने लगें तो मूली की जड़ों को हल्के से मिट्टी हटा कर देखें। मुलायम मूली को उखाड़ लें।

हरा प्याज कितने में पत्ती देने लगता है?

हरा प्याज भी बहुत जल्द तैयार हो जाता है। बीज बोने के 35-40 दिन बाद यह तैयार हो जाता है। अगर घर में छोटे-छोटे प्याज हैं, तो आप उससे भी हरा प्याज तैयार कर सकते हैं। प्याज के बल्ब को मिट्टी में गाड़ कर उगाया जा सकता है।सलाद, चटनी और गार्निश में खूब उपयोग होता है।

हरा धनिया को कितने दिन में काट सकते हैं?

सालभर उगाया जा सकता है लेकिन सर्दियों में सबसे अच्छा आता है। बीज छिड़नके के 30 दिनों बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जड़ पकड़ने के बाद यह तेजी से उगने लगते हैं।

हरा लहसुन

सर्दी के मौसम में हरा लहसुन की चटनी खाना अजब अनुभूति देता है। आप लहसून की कलियों को अलग करके गमले में गाड़ दें। 20-25 दिनों के अंदर इससे हरी पत्तियां निकलने लगती है। जिसे काट कर आप चटनी या सब्जी में डाल सकती हैं।

कैसे इसे घर में उगाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों के लिए 8-10 इंच का गमला या कंटेनर लें। गहरी जड़ वाली सब्ज़ियों के लिए 12–15 इंच गहराई वाला गमला लें।

मिट्टी का मिश्रण

अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी लें। मिट्टी + बालू + खाद का अनुपात 3:2:1 सबसे उत्तम माना जाता है।इसमें थोड़ा ऑर्गैनिक कम्पोस्ट मिलाएं।

बीज कैसे बोएं

मिट्टी को अच्छी तरह भुरभुरी बनाएं। फिर 1-2 इंच गहराई में बीज डालें। बीजों के बीच हल्का दूर बनाएं, ताकि ये फैल सकें। इसमें स्प्रे से पानी डालें।

और पढ़ें: मोहब्बत में बना रहेगा स्पार्क, 5 इनडोर प्लांट घोल देंगे रिश्ते में मिठास

धूप कितनी जरूरी

ज्यादातर सब्जियों को हर दिन 4 घंटे की धूप चाहिए। गमलों को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले।

खाद कब डालें

हर 15 दिनों में एक बार वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद डालें। केमिकल खाद से बचें, इससे मिट्टी की उर्वरता कम होती है।

सिंचाई को लेकर बरते सावधानी

रोज हल्की सिंचाई करें। अगर प्लांट गमले में हैं, तो सावधानी से पानी डालें। मिट्टी गीली होनी चाहिए, लेकिन पानी उसमें जमा नहीं रहने दें।

इसे भी पढ़ें: घर से होगा मच्छरों का खात्मा ! लगाएं 5 इनडोर प्लांट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

छोटे कम घने बालों को स्टाइल से बांधती हैं आलिया भट्ट, रीक्रिएट करें 5 लुक
धुरंधर की सारा अर्जुन का फैशन मंत्र, 8 लुक्स जो टीनएज गर्ल्स पर जचेंगे