Indoor plants for love: रिश्ते में खुशहाली और प्यार लाने के लिए 300रु के अंदर आने वाले ये 5 पौधे लगाएं। जो घर में सुख समृद्धि लाने के साथ प्यार और रिलेशनशिप को मजबूत करने का काम भी करेंगे।

Indoor Plants for home: पेड़-पौधे लगाना घर के लिए शुभ माना जाता है। खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए लोग तरह-तरह के प्लांट भी लगाते हैं लेकिन बात रिश्तों से जुड़े पौधों की आती है तो अक्सर कपल कंफ्यूज हो जाते हैं। आप भी रिलेशनशिप में इश्क-मोहब्बत और रोमांस हमेशा चाहती हैं तो पार्टनर संग अपनापन बढ़ाने के लिए आज हम आपको ऐसे 5 पौधों की लिस्ट बताएंगे। जो बजट फ्रेंडली होने के साथ घर के किसी भी कोने में लगाए जा सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Orchids Plant

प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक ऑर्किड पौधा घर को स्टाइलिश लुक देने के साथ रिश्ते में मिठास भी घोलेगा। इसे रिलेशनशिप प्लांट भी कहा जाता है। आप इसे लीविंग एरिया या फिर सीधे बेडरूम में लगा सकते हैं। ये पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, साथ ही पनपने के लिए ज्यादा रोशनी की जरूरत भी नहीं होती है। ऑनलाइन-ऑफलाइन 150-300 रु तक ये मिल जाएंगे। वैसे तो ऑर्किड का पौधा कई रंगों में होता है लेकिन रिलेशनशिप के लिए White Orchids ज्यादा खास माना जाता है।

ये भी पढ़े- किचन का ग्लास बनेगा मिनी गार्डन! बिना मिट्टी के उगाइए ये 6 हर्ब्स

Sweetheart Plant

स्वीटहार्ट प्लांट सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रेम+ समर्पण का प्रतीक है। इसे होया कैरी प्लाट भी कहते हैं। ये पौधा दिल आकार की पत्तियों के लिए जाना जाता है। साथ ही इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे बेडरूम या फिर बालकनी के पास लगा सकते हैं। आप इसे हफ्ते में केवल एक ही बार पानी दें।

ये भी पढ़े- लोटस के बाद अब ट्रेंड में ये 5 वॉटर प्लांट्स, खूबसूरती देख पड़ोसन भी करेगी कॉपी!

Red Heart Plant

नई शादी के बाद माहौल रोमांटिक करने के लिए रेड हार्ट प्लांट भी घर में लगाया जा सकता है। ये पौधा हार्ट शेप पत्तियों और चमकदार लाल रंग में आते हैं। इसे लगाने में 2-3 महीने का इंतजार करना पड़ेगा लेकिन फूल लगभग पूरे साल मिलेंगे। आप इसे अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी साइट्स से 200-300 रु में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़े- किचन का ग्लास बनेगा मिनी गार्डन! बिना मिट्टी के उगाइए ये 6 हर्ब्स

Jasmine Plant 

भारतीय घरों में जैस्मिन का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। ये ऊर्जा-प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है। आप घर के वातावरण में सगुंध और मिठास घोलने के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं।

Jade Plant

फेंग शुई में जेड प्लांट दोस्ती और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसकी छोटी-छोटी पत्तियां गुडलक, और पॉजिटिविटी एनर्जी को अट्रैक्ट करती है। इन्हें कम देखभाल की जरूरत होती है। 100-150 रु में ये आराम से मिल जाएगा। आप चाहे तो घर पर इसे लगाने के साथ पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।