Vinegar Bay Leaf Cleaning Hack: वीनेगर और तेज पत्ता मिलाने से क्या होता है, जो होता है जान रह जाएंगे दंग

Published : Jul 18, 2026, 06:30 PM IST
Vinegar Bay Leaf Cleaning Hack

सार

Vinegar Bay Leaf Cleaning Hack: सावन 2026 में सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक देना चाहती हैं? जानिए साउथ इंडियन ग्लास बैंगल की 5 सबसे ट्रेंडी डिजाइन्स, जिनमें डबल कलर चूड़ियां, पोल्की, कुंदन, लोटस और मोर डिजाइन कंगन शामिल हैं। तीज, पूजा और फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट स्टाइलिंग आइडियाज।

घर की सफाई और बदबू दूर करने के लिए लोग अक्सर कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है वीनेगर और तेज पत्ता का मिक्स। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन वास्तव में इसका यूज खास तौर पर सफाई, महक कम करने और घर के वातावरण को फ्रेश रखने के लिए किया जाता है। हालांकि, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है और इसके चमत्कारी दावों पर भरोसा करने के बजाय इसका यूज केवल घरेलू कामों तक सीमित रखना चाहिए।

वीनेगर और तेज पत्ता क्यों है असरदार?

वीनेगर में मौजूद एसिडिक एसिड गंदगी, दाग और हल्की बदबू को कम करने में मदद करता है। वहीं तेज पत्ते की नेचुरल खुशबू घर में ताजगी का एहसास देती है। दोनों को साथ मिलाने पर एक ऐसा नेचुरल मिश्रण तैयार होता है जो केमिकल क्लीनर का ऑप्शन बन सकता है।

घर की बदबू कम करने में मिल सकती है मदद

बारिश के दिनों में अक्सर कमरे, किचन या स्टोर रूम में हल्की सीलन या खाने की गंध आती है, तो वीनेगर और तेज पत्ते का मिक्स यूजफुल हो सकता है। तेज पत्ते की खुशबू वातावरण को बेहतर बनाती है, जबकि वीनेगर खराब महक को कम करने में सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें- Handcrafted Coconut Figurines: कोकोनट शेल से बनाएं क्यूट एनिमल होम डेकोर, देखने वाले कहेंगे WOW

सफाई के लिए आसान घरेलू उपाय

इस मेल का यूज किचन स्लैब, सिंक या कुछ हार्ड बेस की सफाई के लिए किया जा सकता है। यह हल्के दाग हटाने और बेस को साफ रखने में मदद करता है। हालांकि, इसे नेचुरल स्टोन जैसे मार्बल या ग्रेनाइट पर यूज करने से बचना चाहिए क्योंकि वीनेगर एसिडिक होता है।

यूज करते समय रखें ये सावधानियां

वीनेगर और तेज पत्ते का मिश्रण केवल घरेलू सफाई और दुर्गंध कम करने के लिए यूज करें। इसे पीने या किसी बीमारी के उपचार के रूप में इस्तेमाल न करें। किसी भी जगह पर लगाने से पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना सही है ताकि नुकसान न हो।

इसे भी पढ़ें- Viral Laundry Hacks: कपड़ों रहेंगे हमेशा नए जैसे, वीडियो में देखें 4 लॉन्ड्री हैक्स, जानें कितने सही हैं?

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Smart Water Tank Cleaning Gadget: घंटों की मेहनत खत्म! इस स्मार्ट मशीन से बिना टंकी में उतरे करें पानी की टंकी साफ
सीढ़ियों के नीचे की बेकार जगह को दें नया लुक, ट्राई करें ये 5 शानदार डेकोर आइडियाज