ईयरबड्स से बालों को दें मैगी जैसा कर्ल, देखें ये वायरल हैक

Published : May 23, 2025, 10:00 PM IST
curl hair

सार

Curl Hair at Home: ईयरबड्स से बालों को कर्ल करने का आसान तरीका। बालों को गीला करके छोटे सेक्शन में बांटें, ईयरबड पर रोल करें और पिन से सिक्योर करें। कुछ देर बाद खोलें और पाएं नेचुरल कर्ल्स।

How To Curl Hair With Earbuds: फैशन फ्रीक तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। वे न सिर्फ अपने ड्रेसिंग सेंस में बल्कि अपने हेयरस्टाइल और लुक्स के साथ भी कई एक्सपेरिमेंट करते हैं। लेकिन जब बात बालों की आती है तो लोग हमेशा सुरक्षित चीजें करना पसंद करते हैं। वैसे तो बालों को सीधा या कर्ल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अक्सर लोग ऐसे हैक्स की तलाश में रहते हैं, जिससे हम बिना हीटिंग टूल्स के बालों को सीधा या कर्ल कर सकें (Hair Styling Tools)। इसी कड़ी में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप एक छोटे ईयरबड की मदद से अपने बालों को मैगी नूडल्स की तरह कर्ल (Earbuds Ki Madad Se Balon Ko Curly Karne Ka Tarika) कर सकते हैं.

इयरबड्स से बालों को कर्ली करने का तरीका (How To Curl Hair Using Earbuds)

इंस्टाग्राम पर karipieeast नाम के पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बताया गया कि कैसे आप ईयरबड्स की मदद से अपने बालों को नेचुरल तरीके से कर्ल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8-10 ईयरबड्स की जरूरत होगी. सबसे पहले अपने बालों को हल्का गीला करें, बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। अब अपने बालों के सिरे पर ईयरबड लगाएं और उसे रोल करते हुए ऊपर की ओर ले जाएं, फिर पिन की मदद से उसे सिक्योर कर लें। चाहें तो ऊपर से हेयर स्प्रे लगा लें। कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर जब आप अपने बाल खोलेंगी तो आपके बाल नेचुरली कर्ली हो जाएंगे।सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप भी आजमा सकती हैं।

बिना कर्लर के बालों को कर्ल करने के 5 तरीके

  1. चोटी बनाएं: रात को सोने से पहले अपने बालों को हल्का गीला करें और बालों में छोटी-छोटी पतली चोटियां बनाएं और सुबह उन्हें खोल दें। इससे आपके बाल लूज वेव्स और कर्ली हो जाएंगे।
  2. हेयर बैंड से बालों को कर्ल करें: अपने बालों को थोड़ा गीला करें और उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और उन्हें रोल करके ऊपर से हेयर बैंड लगा लें। इसे कुछ घंटों या रात भर के लिए छोड़ दें, इससे आपके बालों को नेचुरली कर्ल मिलेंगे।
  3. टॉवल से बालों को कर्ल करें: एक टॉवल को गीला करें और उसे लंबा फैलाएं। इसे अपने बालों पर रोल करते रहें और बन बनाएं। 4 से 5 घंटे बाद बालों को खोल दें। आपके बाल बिना हेयर ड्रायर के नेचुरली कर्ल हो जाएंगे।
  4. स्ट्रॉ की मदद से बालों को कर्ल करें: अपने बालों को गीला करें और उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अपने बालों को स्ट्रॉ पर लपेटकर पिनअप कर लें। कुछ घंटों बाद बालों को खोलें और अपने हाथों से बालों को धीरे-धीरे स्टाइल करें।
  5. बन बनाकर प्राकृतिक कर्ल बनाएं: अपने बालों को थोड़ा गीला करें और ऊंचा या नीचा बन बनाएं। इसे रात भर या कम से कम चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें, फिर बालों को खोलें और अपने हाथों से धीरे-धीरे सेट करें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

लिविंग रूम को दें स्टाइलिश मेकओवर, ट्राई करें ये यूनिक डेनिम सोफा आइडियाज
बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज