Wallpaper Design with Price: टूटी दीवारों का स्टाइलिश मेकओवर, कम बजट में लगवाएं ट्रेंडिंग वॉलपेपर डिजाइन

Published : Mar 09, 2026, 01:34 PM IST
modern wallpaper design for home

सार

Wallpaper Design for Room & Hall: घर की दीवारों को कम बजट में लग्जरी लुक देना चाहते हैं? हाल और बेडरूम के लिए 3D, Tropical और Lotus जैसे ट्रेंडिंग वॉलपेपर डिजाइन देखें, जो पुरानी दीवारों की दरारें छुपाकर आशियाने को स्टाइलिश बना देंगे।

घर को सुंदरता बढ़ाने के लिए होम इंटीरियर पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन हर किसी का बजट ये एलाऊ नहीं करता है। अगर आप भी आशियाने को खूबसूरत बनाना चाहते हैं पर महंगे पेंट के साथ नहीं तो मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए Classy Wallpaper Designs For Living Room चुनें, जो पुरानी दीवारों की छोटी-मोटी दरारों को छुपाते हुए क्लासी फ्यूजन देगा। अच्छी क्वालिटी के वॉलपेपर 5-10 साल तक तक आसानी से चल सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ डिजाइन्स जो घर को लग्जरी फील देंगे।

लिविंग रूम के लिए वॉलपेपर (Mordern Living Room Wallpaper)

लिविंग रूम या बेडरूम में स्पेस ज्यादा है तो आप इस तरह का 3D टेक्सचर्ड मेटैलिॉक डिजाइन वॉलपेपर चुनें। यह आर्टिस्टिक और रॉयल लुक देगा। इसे 3D Relief Mural & Bas Relief स्टाइल कहा जाता है। इसमें बड़े-बड़े केले के पत्ते, मॉन्टेरा और कमल के फूलों संग सेजन ग्रेस, शैंपेन गोल्ड रंगों का इस्तेमाल किया गया है जो ड्राइंग रूम को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।

बेडरूम के लिए वॉलपेपर (Wallpaper Design For Bedroom)

Tropical Rainforest Wallpaper की ये डिजाइन लग्जरी और फैशनेबल लुक देता है। इसमें घने पत्तों और तितलियों का इस्तेमाल किया है, जो नेचुरल वाइब दे रहा है। साथ में नारंगी रंग की तितलियां शानदार कंट्रास्ट दे रही हैं। आप इसे बेडरूम की हेडबोर्ड दीवार या कोजी कॉर्नर पर लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Flower Hairstyle: बालों को घुमाएं और फूलों से बनाएं 7 स्टाइलिश फ्लावर हेयरडो

कमरे के लिए वॉलपेपर (Wallpaper design for room)

भारतीय कला और परंपरा को मॉडर्न डिजाइन में अपनाते हुए आप लोटस वॉलपेपर चुनें। इसमें बड़े-बड़े कमल के फूल और पत्तियां बनी हुई हैं, जो बहुत रॉयल और शांत एक्सपीरियंस देता है। आप इसे रूम के लिए चुन सकते हैं।

ट्रॉपिकल मोटिफ वॉलपेपर

आजकल ये काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जो कमरे को नेचुरल और फैंसी वाइब देता है। इसमें बड़े-बड़े गुड़हल के पौधे दिखाए गए हैं, साथ में व्हाइट बैकग्राउंड विद लाइट पिंक कलर कमरे को हवादार बनाएगा। आप इसे बेडरूम के हेडबोर्ड या भी ड्राइंग रूम में सोफे के पीछे लगवाएं।

ये भी पढ़ें- Room Expanding Paint Colors: 6 सिल्क फिनिश पेंट कलर, छोटे कमरे को देंगे महल सा बड़ा लुक!

डेजी फ्लावर वॉलपेपर

आप ज्यादा रंगाई-पुताई पसंद नहीं करते हैं तो डेजी फ्लावर वॉलपेपर चुनें। ये शांत और सोबर लुक देने के लिए परपेक्ट है। ये डिजाइन लिविंग रूम, बेडरूम, स्टडी और बालकनी वॉल के लिए परफेक्ट है। अगर इसे लगा रहे हैं तो फर्नीचर न्यूट्रल कलर में रखें।

दीवारों के लिए कैसे वॉलपेपर चुनें ?

  • पेंट कराने का बजट नहीं है तो दीवारों को स्टाइलिश दिखाने के लिए NON Woven या Vinyl मटेरियल वॉलपेपर चुनें। इन्हें साफ करना काफी आसान होता है और लॉन्ग लास्टिंग होते हैं।
  • अगर कमरा छोटा है तो ज्यादा वाइब्रेंट शेड की बजाय न्यूट्रल टोन को विकल्प बनाएं। वहीं रूम में स्पेस ज्यादा है तो 3d वॉलपेपर बढ़िया रहेगा।
  • वॉलपेपर लगाना काफी नहीं है, घर को स्टाइल और फैंसी दिखाने के लिए वॉल प्रिंट से मिलते-जुलते रंग से जुड़े कुशन या फर्नीचर चुनें। य रूम को बेलेंस लुक देगा।

वॉल वॉलपेपर की खासियत

  • टूटी-चटकी दीवारों को कम खर्च में सुंदर बनाया जा सकता है
  • पेंट के मुकाबले वालपेपक में कई तरह की वैरायटी उपलबध
  • ये सीलन, धब्बों और दरारों को छुपाने में मदद करता है
  • सही रंग का चयन कमरे को कोजी लुक देता है
  • वॉलपेपर लगाना हटाना काफी आसान है
  • ये पेंट के मुकाबले ज्यादा सस्ते और बजट फ्रेंडल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Japanese Night Bath Benefits: जापानी रात में ही क्यों नहाते हैं? वजह जानकर आप भी बदल देंगे अपनी आदत!
सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन, मोर से शिव-पार्वती तक खूबसूरत हिना पैटर्न